Skip to content

class 12 geography bharat log aur arthvyavastha chapter 1 solution hindi

Advertisements

1) जनसंख्या : वितरण घनत्व एवं वृद्धि


प्र० 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए।

(i) सन् 2001 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या निम्नलिखित में से कौन-सी है?
(क) 102.8 करोड़
(ख) 328.7 करोड़
(ग) 318.2 करोड़
(घ) 100 करोड़

(ii) निम्नलिखित राज्यों में से किसी एक में जनसंख्या का घनत्व सर्वाधिक है?
(क) पश्चिम बंगाल
(ख) उत्तर प्रदेश
(ग) केरल
(घ) पंजाब

(iii) सन् 2001 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य में नगरीय जनसंख्या का अनुपात सर्वाधिक है?
(क) तमिलनाडु
(ख) केरल
(ग) महाराष्ट्र
(घ) गुजरात

(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा एक समूह भारत में विशालतम भाषाई समूह है?
(क) चीनी-तिब्बती
(ख) आस्ट्रिक
(ग) भारतीय-आर्य
(घ) द्रविड़

उत्तर:
(i) (क) 102.8 करोड़ (2011 ई० की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 121.02 करोड़ है)
(ii) (ख) पश्चिम बंगाल (2011 ई० की जनगणना के अनुसार बिहार का जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक 1102 है)
(iii) (क) तमिलनाडु
(iv) (ग) भारतीय-आर्य

प्र० 2. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें।

(i) भारत के अत्यंत उष्ण एवं शुष्क तथा अत्यंत शीत व आर्दै प्रदेशों में जनसंख्या का घनत्व निम्न है। इस कथन के दृष्टिकोण से जनसंख्या के वितरण में जलवायु की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों में जलवायु के घटक जैसे तापमान, वर्षा, अति शीत व आर्द्रता महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राजस्थान का थार क्षेत्र उष्णता व शुष्कता के कारण, जम्मू व कश्मीर का लेह-लद्दाख क्षेत्र अति शीत के कारण, मेघालय व सुन्दरवन क्षेत्र अति आर्द्रता के कारण कम घने बसे हैं।


(ii) भारत के किन राज्यों में विशाल ग्रामीण जनसंख्या है? इतनी विशाल ग्रामीण जनसंख्या के लिए उत्तरदायी एक कारण को लिखिए।

उत्तर: भारत की 68.84% जनसंख्या लगभग 6,35,588 गांवों में रहती है। हिमाचल प्रदेश की 89.96%, बिहार की 88. 70%, असम की 85.92% तथा उड़ीसा की 83.32% जनसंख्या गांवों में रहती है। इन क्षेत्रों में रोजगार के लिए कृषि पर निर्भरता तथा प्राथमिक क्रियाओं में संलग्नता के कारण निर्धनता इसके मुख्य उत्तरदायी कारक हैं।


(iii) भारत के कुछ राज्यों में अन्य राज्यों की अपेक्षा श्रम सहभागिता ऊँची क्यों है?

उत्तर: भारत के संदर्भ में यह सही है कि आर्थिक विकास के निम्न स्तरों वाले क्षेत्रों में श्रम की सहभागिता दर ऊँची है। क्योंकि निर्वाह अथवा लगभग निर्वाह की आर्थिक क्रियाओं के निष्पादन में अनेक कामगारों की जरूरत होती है। जैसे-हिमाचल प्रदेश तथा नागालैंड में कृषकों की संख्या बहुत अधिक है। दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिमी बंगाल व मध्यप्रदेश में कृषि मजदूरों की संख्या अधिक है। महिला श्रमिकों की संख्या प्राथमिक सेक्टर में अपेक्षाकृत अधिक है।


(iv) “कृषि सेक्टर में भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश संलग्न है।” स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: भारत की कुल श्रमजीवी जनसंख्या का लगभग 58.2 प्रतिशत कृषक और कृषि मजदूर हैं जबकि केवल 4.2 प्रतिशत श्रमिक घरेलू उद्योगों में तथा 37.6 प्रतिशत श्रमिक अन्य विनिर्माण, व्यापार व वाणिज्य सेवाओं में कार्यरत हैं। अतः आंकड़े स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश कृषि सेक्टर में संलग्न है।

प्र० 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें।

(i) भारत में जनसंख्या के घनत्व के स्थानिक वितरण की विवेचना कीजिए।

उत्तर: जनसंख्या के घनत्व को प्रति इकाई क्षेत्र में व्यक्तियों की संख्या द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है। इससे भूमि के संदर्भ में जनसंख्या के स्थानिक वितरण को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिलती है। भारत का जनसंख्या घनत्व 313 व्यक्ति प्रतिवर्ग कि०मी० (2001 की जनगणना) तथा 382 व्यक्ति प्रतिवर्ग कि०मी० (2011 की जनगणना) है। यह एशिया के सबसे सघनतम बसे देशों में बांग्लादेश (849 व्यक्ति) तथा जापन (334 व्यक्ति) के बाद तीसरे स्थान पर है। (सभी आंकड़े 2011 की नवीनतम जनगणना पर आधारित हैं।)
भारत में जनसंख्या के वितरण तथा जनसंख्या के घनत्व में स्थानिक भिन्नता देखने को मिलती है। जैसे अरुणाचल प्रदेश में जनसंख्या का घनत्व 17 व्यक्ति प्रतिवर्ग कि०मी० है। वहीं दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यह 11,297 व्यक्ति प्रतिवर्ग कि०मी० है। राज्यों में बिहार का जनघनत्व 1102 व्यक्ति, पश्चिमी बंगाल का 1029 व्यक्ति, केरल में 850 व्यक्ति तथा उत्तर प्रदेश में 828 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० है। यद्यपि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या सभी राज्यों में सर्वाधिक (19.95 करोड़) है। किंतु एक वर्ग कि०मी० भूमि पर रहने वाले लोगों की संख्या के अनुसार कई राज्यों में उससे अधिक है। दूसरे शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के हिस्से में पश्चिमी बंगाल, बिहार व केरल के व्यक्ति की अपेक्षा ज्यादा भूमि आती है। निम्नतम जनसंख्या घनत्व वाले राज्य हैं-अरुणाचल प्रदेश में 17 व्यक्ति, मिजोरम में 52 व्यक्ति तथा सिक्किम में 86 व्यक्ति प्रतिवर्ग कि०मी० है। अतः यहाँ रहने वाले लोगों के हिस्से में उस राज्य की अधिक भूमि आती है।


(ii) भारत की जनसंख्या के व्यावसायिक संघटन का विवरण दीजिए।

उत्तर: व्यावसायिक संघटन से तात्पर्य किसी व्यक्ति का कृषि, विनिर्माण, व्यापार, सेवाओं अथवा किसी ऐसी गतिविधि में संलग्न होना है जिससे उसे आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। भारत की जनसंख्या के व्यावसायिक संघटन का अध्ययन करने से पता चलता है कि यहाँ द्वितीयक और तृतीयक सेक्टरों की अपेक्षा प्राथमिक सेक्टर में लगे श्रमिकों की संख्या अधिक है। कुल श्रमजीवी जनसंख्या का लगभग 58.2 प्रतिशत कृषक व कृषि मजदूर हैं जबकि केवल 4.2 प्रतिशत श्रमिक घरेलू उद्योगों में लगे हैं तथा 37.6 प्रतिशत अन्य श्रमिक हैं जो घरेलू उद्योगों, व्यापार, वाणिज्य, विनिर्माण, मरम्मत व अन्य सेवाओं में कार्यरत हैं। देश में पुरुष श्रमिकों की संख्या स्त्री श्रमिकों की संख्या से तीनों सेक्टरों में अधिक है। महिला श्रमिकों की संख्या प्राथमिक सेक्टर में अपेक्षाकृत अधिक है। यद्यपि विगत कुछ वर्षों में महिलाओं की द्वितीयक व तृतीयक सेक्टरों की सहभागिता में सुधार हुआ है।
यह भी जानने योग्य है कि पिछले कुछ दशकों में भारत में कृषि सेक्टर के श्रमिकों के अनुपात में गिरावट दर्ज की जा रही है तथा द्वितीयक व तृतीयक सेक्टर में सहभागिता दर बढ़ी है। देश के विभिन्न सेक्टरों में श्रम सहभागिता । दर में स्थानिक भिन्नता भी देखने को मिलती है, जैसे हिमाचल प्रदेश व नागालैंड में कृषकों की संख्या अधिक है, वहीं आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश में कृषि मजदूरों की संख्या अधिक है। जबकि नगरीकृत क्षेत्रों में श्रमिकों का बहुत बड़ा अनुपात अन्य सेवाओं में संलग्न है।

(एक अंक वाले प्रश्न)

प्रश्न 1. भारत में प्रथम संपूर्ण जनगणना कब हुई थी?

उत्तर : 1881

प्रश्न 2. जनसंख्या वृद्धि या परिवर्तन से क्या अभिप्राय है?

उत्तर : दो विभिन्न समय बिन्दुओं के मध्य जनसंख्या के होने वाले शुद्ध परिवर्तन को
जनसंख्या वृद्धि कहते हैं।

प्रश्न 3. जनांकिकी विशेषताओं के अंतर्गत किन बातों का अध्ययन किया जाता है।

उत्तर : जनसंख्या की भौतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक विशेषताओं को
जनसंख्या का संघटन कहते हैं। आयु, लिंग, निवास, स्थान, भाषा, वैवाहिक स्थिति, मानव प्रजातीयता, साक्षरता शिक्षा, व्यावसायिक संरचना प्रमुख सामाजिक आर्थिक विशेषताएं हैं। इन्हीं विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न 4. जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि की गणना कैसे की जाती है?

उत्तर : जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि = (जन्म-मृत्यु) + (अप्रवास – उत्प्रवास)

प्रश्न 5. भारत में कौन-से राज्य में बौद्ध सबसे ज्यादा है?

उत्तर : महाराष्ट्र में (कुल जनसंख्या में सर्वाधिक प्रतिशत सिक्किम में हैं)

प्रश्न 6. भारत में कौन-सा भाषाई समूह विशालतम है?

उत्तर:भारतीय आर्य समूह ।

प्रश्न 7. श्रम की प्रतिभागिता दर क्या होती है?

उत्तरः कुल जनसंख्या में कार्यरत जनसंख्या के प्रतिशत अनुपात को श्रम की प्रतिभागिता दर कहते हैं।

प्रश्न 8. जनसख्या के आकड़ों का स्रोत क्या है?

उत्तर : प्रति दस वर्ष बाद होने वाली जनगणना (भारतीय जनगणना विभाग)

प्रश्न 9. मुख्य श्रमिक किसे कहते हैं?

उत्तर : वर्ष में 183 दिन (कम से कम) रोजगार में लगे हुए व्यक्ति को मुख्य श्रमिक
कहते है।

प्रश्न 10. भारत की जनसंख्या का अधिकांश भाग किस वर्ग के आर्थिक कार्य में लगा हैं यह जनसंख्या कितने प्रतिशत है।

उत्तर: भारत की लगभग 58.2 प्रतिशत आबादी कृषि एवं कृषि संबंधित कार्यों में
संलग्न है।

प्रश्न 11. सन् 2003 में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित युवा नीति का प्रमुख ध्येय बताइये।

उत्तर : भारत सरकार द्वारा प्रायोजित इस नीति का ध्येय निर्णय लेने में युवाओं की
प्रभावी सहभागिता और एक सुयोग्य नेतृत्व के उत्तरदायित्वों के निर्वहन के संदर्भ में सशक्त करना है।

प्रश्न 12. 2001 की व 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की वार्षिक वृद्धि दर क्या है?

उत्तर : 2001 की 2.4 प्रतिशत व 2011 की 1.64 प्रतिशत जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर है ।

प्रश्न 13. भारत में उत्तर-पूर्वी राज्यों की भाषाएँ किस भाषा परिवार से संबंधित है?

उत्तर : उत्तर पूर्वी राज्यों की भाषाएँ “चीनी-तिब्बी भाषा परिवार से संबंधित है।

प्रश्न 14. भारत ने राष्ट्रीय युवा नीति को कब अपनाया?

उत्तर : भारत सरकार ने वर्ष 2003 में इसे अपनाया।

प्रश्न 15. भारत की जनसंख्या में युवा जनसंख्या कितने प्रतिशत है?

उत्तर : भारत में युवा जनसंख्या 22% है।

प्रश्न 17. भारत के संविधान में अंग्रेजी के अतिरिक्त कितनी भाषाएं है?

उत्तर : 22 भाषाएँ

प्रश्न 18. आर्थिक गतिविधियों में स्त्रियों की कम प्रतिभागिता के कारण बताइये ।

उत्तरः 1) संयुक्त परिवार
2) निम्न सामाजिक व शैक्षिक स्तर।
3) बारंबार शिशु जन्म
4) रोजगार के सीमित अवसर


(तीन अंक वाले प्रश्न)

प्रश्न 19. भारत की जनसंख्या का असमान वितरण किस तथ्य को दर्शाता है,

उत्तर : भारत की लगभग 76 प्रतिशत आबादी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार
पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान , कर्नाटक।
एव गुजरात में बसती है। इसका मुख्य कारण है।

1) कृषि के लिए उपयुक्त जलवायु एवं उच्वावच :- उत्तर प्रदेश बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे राज्य नदियों के द्वारा निर्मित उपजा मैदान के अंतर्गत आते हैं जो कृषि के लिए उपयुक्त है और बड़ी जनसंख्या का पोषण कर सकते हैं।

2) औद्योगिक विकास – महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक जैसे राज्यों में कृषि के साथ-साथ औद्योगिक विकास भी जनसंख्यासंकेद्रण का
कारण है।

3) सामाजिक सांस्कृतिक कारकों जैसे रीति रिवाज धर्म, जाति ने भी जनसंख्या के वितरण को प्रभावित किया है।

20. आर्थिक स्तर की दृष्टि से भारत की जनसंख्या को कितने वर्षों में बांटा जा सकता है?

उत्तर : आर्थिक स्तर की दृष्टि से भारत की जनसंख्या को तीन वर्गों में बांट सकते हैं :-

1) मुख्य श्रमिक :- यह व्यक्ति जो एक वर्ष में कम से कम 183 दिन काम करता है, मुख्य श्रमिक कहलाता है।

2) सीमांत श्रमिक :- वह व्यक्ति जो एक व्यक्ति जो एक वर्ष 183 दिनों से कम दिन काम करता है सीमांत श्रमिक कहलाता है।

3) अश्रमिक :- जो व्यक्ति बेरोजगार होता है उसे अश्रमिक कहते हैं।


प्रश्न 21. 1901-1921 की समयावधि में भारत की जनसंख्या वद्धि दर में स्थिरता या नकारात्मकता क्यों थी? कारण स्पष्ट करें?

उत्तर : इस अवधि में भारत में जन्मदर एवं मृत्युदर दोनों ही उच्च थे।
1) स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का अभाव था।
2) लोगों में साक्षरता प्रतिशत बहुत कम थी।
3) खाद्यान्नों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के समुचित वितरण की व्यवस्था नहीं थी।

प्रश्न 22. भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा नीति कब अपनाई गई तथा इसके मुख्य उद्देश्य क्या थे?

उत्तर: भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा नीति अपनाई गई और इसके मुख्य उददेश्य थे:-
1) युवाओं व किशोरों के चहुमुखी विकास पर बल देना।
2) उनके गुणों का बेहतर मार्गदर्शन देना, ताकि देश के रचनात्मक विकास में वे अपना योगदान दे सकें।
3) उनमें देशभक्ति व उत्तरदायी नागरिकता के गुणों को बढ़ाना।

प्रश्न 23. समाज के समक्ष किशोरों की प्रमुख चुनौतियाँ क्या है?
या
यदि किशोरों को समुचित ढंग से मार्गदर्शित न किया जाए तो वे काफी सुमेध भी होते हैं: -स्पष्ट करो

उत्तर : समाज के समक्ष किशोरों की प्रमुख चुनौतियाँ है:-

1) निरक्षरता :- अधिकतर किशोर वर्, विशेषतम स्त्रियां निरक्षर हैं। जिसके कारण वह अपने व परिवार के विकास में योगदान नहीं दे पाती।

2) औषध दूरूपयोग : – अधिकतर किशोर शिक्षा पूरी किए बिना ही विद्यालय छोड़ देते हैं और औषध या मदिरापान के कारण रास्ता भटक जाते है। ऐसे लोग समाज के लिए अभिशाप बन जाते हैं औ सामाजिक परिवेश को बिगाड़ते हैं।

3) विवाह की निम्न आयु :- इसके कारण बालिकाओं की जल्दी शादी व जल्दी मातृत्व के कारण मातृ मृत्यु दर में है जो वृद्धि हो जाती है जो आगे जाकर लिंगानुपात को प्रभावित करती है।

4) समुचित मार्गदर्शन का अभाव :- किशारों को समुचित मार्गदर्शन देने के लिए किसी ठोस कदम का अभाव है।

प्रश्न 24. आर्थिक कारकों के कारण जनसंख्या किस प्रकार प्रभावित होती है? उदाहरण द्वारा स्पष्ट करें ।

उत्तर : आर्थिक कारकों में प्राथमिक, द्वितीयक व तृतीयक क्रियाएँ भी सम्मिलित होती हैं । तकनीकी ज्ञान आर्थिक क्रियाओं का अंग है। इसलिए जिस क्षेत्र मे तकनीकी ज्ञान पर निर्भर विकास होता , वही अधिक जनसंख्या निवास करती है। औद्योगिक व नगरीय क्षेत्रों में इसी कारण अधिक जनसंख्या बसी होती है। जैसे मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलरू आदि। जिन क्षेत्र में कृषि अधिक होती है, वहाँ उत्पादन अधिक होता है, वे क्षेत्र भी अधिक बसे होते है। जैसे पश्चिमी, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि।

प्रश्न 25. 1921-1951 के मध्य जनसंख्या वृद्धि स्थिर होने के तीन कारण स्पष्ट करें।

उत्तर : 1) स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि के कारण मृत्यु दर में कमी आई।
2) लोगों में जागरूकता आई व वृद्धि दर नियमित रही।
3) समाज में शिक्षा के कारण लोगों में जागरूकता आई व जन्म दर भी कम रही।

प्रश्न 26. भारत के आयु पिरामिड की विशेषताएँ बताए।

उत्तर : 1) उच्च आयु वर्ग में पिरामिड संकरा है।
2) 22% जनसंख्या, 50 वर्ष की आयु तक पहुँच पाती है।
3) 60 वर्ष की आयु के लोगों की जनसंख्या 12% है।
4) 40-49 वर्ष आयु वर्ग में 10% जनसंख्या पाई जाती है।

प्रश्न 27. भारत में लिंग अनुपात घटने के चार कारण बताइए।

उत्तर : 1) लड़कियों की अपेक्षा लड़कों के जन्म को प्राथमिकता
2) कन्या भ्रूण हत्या
3) कुपोषण के कारण बाल्यावस्था में ही कन्या शिशुओं की मृत्यु हो जाती है।
4) समाज में स्त्रियों को कम सम्मान प्राप्त होना। उनके स्वास्थ्य व पोषण पर ध्यान न दिया जाना।

(पाँच अंक वाले प्रश्न)

प्रश्न 28. जनसंख्या घनत्व क्या है? भारत में जनसंख्या घनत्व को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए?

उत्तर : जनसंख्या के घनत्व को प्रति इकाई क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों की संख्या द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है।

वितरण को प्रभावित करने वाले कारक:-
1) भू आकृति
2) जल की उपलब्धता
3) जलवायु
4) औद्योगिक विकास और नगरीकरण
5) स्थाई कृषि क्षेत्र
6) परिवहन तंत्र का विकास
7) खनिजों की उपलब्धता
8) ऊर्जा के संसाधनों की प्रचुरता
9) राजनीतिक स्थिरता
10) बाहरी शक्तियों से बचाव युक्त क्षेत्र (बिंदुओं को विस्तार दें)

प्रश्न 29. भारत में चार भाषा परिवार कौन से है? दो प्रमुख भाषा परिवारों की दो-दो विशेषताएं बताइए :

उत्तर : भारत में चार भाषा परिवार :-
1) भारतीय-यूरोपीय (आर्य)
2) द्रविड़
3) आस्ट्रिक
4) चीनी-तिब्बत

* भाषा परिवारों की विशेषताएं
• भारतीय-यूरोपीय (आर्य)
1 कुल जनसंख्या का लगभग तीन चौथाई भाग आर्य भाषाएं बोलता है।
2 इस परिवार की भाषाओं का संकेद्रण पूरे उत्तरी भारत में हैं। इसमें हिन्दी मुख्य है।

* द्रविड़ भाषा परिवार
1 कुल जनसंख्या का लगभग पांचवा भाग द्रविड़ भाषाएं बोलता है।
2 इस परिवार की भाषाएं मख्यतः प्रायद्वीपीय पठार तथा छोटा पठार के क्षेत्रों में बोली जाती है। इस परिवार में तेलुगु, तमिल, कन्नड़ तथा मलयालम मुख्य भाषाएं हैं।

प्रश्न 30. मारत में जनसंख्या के घनत्व के स्थानिक वितरण की विवेचना कीजिए?

उत्तर : 1) 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में जनसंख्या की घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

2) राज्य स्तर पर जनसंख्या के घनत्व में बहुत विषमताएं पाई जाती है । अरूणाचल प्रदेश में 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। जबकि बिहार में यह घनत्व 1102 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

3) केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली का घनत्व सबसे अधिक 11297 व्यकित प्रति वर्ग किलोमीटर हैं जबकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में केवल 46 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

4) प्रायद्वीपीय भारत में केवल केरल राज्य का घनत्व सबसे अधिक 860 है इसके बाद तमिलनाडु 555 का दूसरा स्थान है।

5) पर्यावरण की विपरीत दशाओं के कारण उत्तरी तथा उत्तरी-पूर्वी भारतीय राज्यों की जनसंख्या घनत्व बहुत कम है। जबकि मध्य प्रदेश भारत तथा प्रायद्वीपीय भारत में मध्य दर्जे का जनसंख्या घनत्व पाया जाता है ।

प्रश्न 31. जनसंख्या वृद्धि दर का क्या अर्थ है? भारत की जनसंख्या वृद्धि में बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ से लेकर वर्तमान तक जो चार प्रवृत्तियाँ अवस्थाएँ स्पष्ट दिखाई देती है, उनका वर्णन कीजिए?

उत्तर : जनसंख्या वृद्धिदर-किसी विशेष क्षेत्र में विशेष समयावधि में होने वाले जनसंख्या परिवर्तन को जब प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है उसे जनसंख्या वृद्धिदर कहते हैं।

* भारतीय जनसंख्या वृद्धि की चार प्रवृत्तियाँ
1) स्थिर वृद्धि की अवधि (1921 से पहले) :- 1901 से 1921 की अवधि को भारत की जनसंख्या की वृद्धि की स्थिर अवस्था कहा जाता है , क्योंकि इस अवधि में वृद्धि दर अत्यंत निम्न थी यहां तक कि 1911 -1921 के दौरान ऋणात्मक वृद्धि दर रही है। जन्म दर मृत्यु दर दोनों ऊँचे थे जिससे वृद्धि दर निम्न रही।

2) निरंतर वृद्धि की अवधि (1921-1951) :- इस अवधि में जनसंख्या वृद्धि निरंतर बढ़ती गई क्योंकि स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि के कारण मृत्यु दर में कमी आई इसीलिए इस अवधि को मृत्यु प्रेरितवृद्धि कहा जाता है।

3) तीव्र वृद्धि की अवधि (1951-1981) :- इस अवधिक को भारत में जनसंख्या विस्फोट की अवधि के नाम से भी जाना जाता है। विकास कार्यों में तेजी बेहतर चिकित्सा सविधाएँ, बेहतर जीवन स्तर के। कारण मृत्यु दर में तीव्र हास और जन्म दर में उच्च वृद्धि देखी गई।

4) घटती वृद्धि की अवधि (1981 से आज तक) :- 1981 से वर्तमान तक वैसे तो देश की जनसंख्या की वृद्धि दर ऊंची बनी रही है परन्तु इसमें धीरे-धीरे मंद गति से घटने की प्रवृत्ति पाई जाती है। विवाह की औसत आयु में वृद्धि, स्त्रियों की शिक्षा में सुधार व जनसंख्या नियन्त्रण के कारगर उपायों ने इस वृद्धि को घटाने में मदद की है।

प्रश्न 32. भारत में भूदृश्य पर धर्म की औपचारिक अभिव्यक्ति संपूर्ण भू-दृश्य को एक विशेष आयाम प्रदान करती है। उचित उदाहरण देकर अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए?

उत्तर : 1) धर्म सर्वाधिक भारतीयों के सांस्कृतिक व सामाजिक जीवन को
प्रभावित करने वाला प्रमुख बल रहा है।

2) भू-दृश्य पर धर्म की अभिव्यक्ति हमारी पवित्र रचनाओं कब्रिस्तानों व शमशान घाटो, धर्म के लिए पवित्र वृक्षों और धार्मिक स्थलों के रूप में प्रकट होती है।

3) भारत के नगरों व गाँवों में हर गली व चौराहे पर विशाल मंदिर मस्जिद, गिरजाघर, गुरूद्वारें, समाधियाँ पूरे भू-दृश्य को एक नया आयाम प्रदान करती है।

4) प्रमुख नदियों के घाटों, झीलों व सरोवरों तथा पशु-पक्षियों व पेड़ों के पवित्र स्थलों के सम्मुख सम्पूर्ण भू-दृश्य पर देखे जा सकते हैं।

5) भारत का भू-दृश्य अनेकों धर्मों का जनक रहा है यहाँ पर विभिन्न धर्मों के अवतारों, पीरों, फकीरों, साधुसन्तों की लीलाओं के अवशेष चारों ओर नजर आते हैं जो इस संपूर्ण भू-दृश्य को पवित्र व अनोखा
बनाते हैं।

प्रश्न 33. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले भौतिक कारणों को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।

उत्तर : भारत में जनसंख्या वितरण निम्न भौतिक कारक प्रभावित करते हैं:-

1) उच्वावच :- जनसंख्या के बसाव के लिए मैदान अधिक उपयुक्त होते हैं। पर्वतीय व पठारी या घने वर्षा भागों में जनसंख्या कम केंद्रित होती है। उदाहरण के लिए भारत में उत्तरी मैदान घना बसा है जबकि उत्तर-पर्वतीय भाग तथा उत्तरपूर्वी वर्षा वाले भागों में जनसंख्या घनत्व कम है।

2) जलवाय:- जलवायु जनसंख्या वितरण को प्रभावित करती है। थार मरूस्थल में गर्म जलवायु और पठारी भाग व हिमालय के ठंडे क्षेत्र सम-जलवायु वाले क्षेत्रों की अपेक्षा कम घने बसे है।

3) मृदा :- मृदा कृषि को प्रभावित करती है। उपजाऊ मुदा वाले क्षेत्रों में कृषि अच्छी होने के कारण इसलिए ये भाग अधिक घने बसे है
उदाहरण-उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब आदि।

4) प्राकृतिक संसाधन :- वे भाग जहाँ प्राकृतिक जैसे:- उपजाऊ मृदा व खनिज बहुतायत मे पाए जाते है , वे अधिक घने
बसे होते हैं जैसे:- सतलुज-गंगा का मैदा, तटीय मैदान आदि।।

प्रश्न 34. भारत की जनसंख्या के आयु संघटन को स्पष्ट कीजिए। इससे उत्पन्न समस्याओं का उल्लेख कीजिए।

उत्तर : 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों का
प्रतिशत 42 है परन्तु जापान में केवल 25 प्रतिशत है भारत में आश्रित लोगों की अधिक जनसंख्या है व पिरामिड के आधार की लंबाई अधिक है।
भारत का पिरामिड, विकासशील अर्थव्यवस्था को प्रकट करता है।

* उत्पन्न होने वाली समस्याएँ:-
1) 18 से 49 वर्ष के आयु वर्ग में प्रजनन काल होता है।
2) भारत में प्रौढ़ जनसंख्या में श्रमजीवी व कार्यरत जनसंख्या का अनुपात अन्य देशों की तुलना में कम है।
3) कुल जनसंख्या में वृद्ध आयु वर्ग की जनसंख्या 6.8% है, यह भी आश्रित वर्ग में आती है।
4) भारत की जनसंख्या का आयु संघटन असन्तुलित है बच्चों की जनसंख्या अधिक होने से विकास का लाभ, सभी लोगों को नहीं मिल पाता।

प्रश्न 35. देश की जनसंख्या में किशोरों का क्या मूल्य योगदान है? सरकार ने उनके लिए क्या कदम उठाए है?

उत्तर : 1) 10-19 वर्ष की आयु के लोगों को किशोर कहते है।
2) किशोर जनसंख्या का मूल्य अत्यधिक है, भविष्य में उनसे आशाएँ होती है। इन पर देश का विकास व उन्नति निर्भर होती है। किशार वर्ग जल्दी सुभेद्य हो जाता , उनका मार्गदर्शन करना आवश्यक होता है। इसके लिए सरकार ने निम्नलिखित कदम उठाए है:-
क) राष्ट्रीय युवा नीति 2003 के अंतर्गत युवाओं के चौमुखी विकास पर बल दिया।
ख) देशभक्ति व उत्तरदायी नागरिकों के गुणों का विकास करना।
ग) युवाओं की प्रभावी सहभागिता और सुयोग्य नेतृत्व के संदर्भ में उनको सशक्त करना।
घ) महिलाओं और लड़कियों के सशक्तीकरण पर बल दिया है।

मूल्य आधारित प्रश्न

प्रश्न 36. भारत में आज भी जनसंख्या वृद्धि दर विश्व के अनेक देशों से उच्च बनी हुई है । यदि हमारी जनसंख्या वृद्धि दर यही बनी रही तो वह दिन दूर नहीं जब हम संसार में सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश के रूप में जाने जाएंगे। हमारी अर्थव्यवस्था और संसाधन इस भार को सहने में असमर्थ होंगे। हमें इस समस्या से छुटकारा पाने के
लिए किस प्रकार के मानवीय मूल्यों की आवश्यकता है किन्हीं तीन का उल्लेख कीजिए?

उत्तर : 1) सकारात्मकता- हमें धर्म की अंधी सीमाओं से बाहर निकलकर वैज्ञानिक व तार्किक दृष्टिकोण अपनाना होगा।
2) समानता बेटा व बेटी के अन्तर को मिटाकर एक नये युग का आरम्भ करना होगा।
3) भागीदारी- हमें शिक्षा का प्रसार कर कुछ स्वच्छ व नई परम्पराओं को अपनाना होगा तांकि स्त्रियों की उचित भागीदारी तय हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *