Skip to content

class 10 geography chapter 7 solution hindi

Advertisements

अध्याय -7
राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

याद रखने योग्य बातें :-
1. देश की जीवन रेखाएँ – परिवहन तथा संचार के आधुनिक साधन जो लोगों को एक दूसरे के पास लाते हैं तथा राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में सहायता करते हैं।
2. परिवहन के साधन :- परिवहन के साधन जो मनुष्य तथा सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते हैं। जैसे- रेल, वायु एवं जल परिवहन।
3. संचार के साधन :- वे साधन जो सूचना, समाचार, एवं संवाद को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते हैं जैसे समाचार पत्र, रेडियो, टीवी’; टेलिफोन, मोबाइल फोन, ई-मेल आदि।
4. स्वर्णिम चतुर्भुज :- 6 लेन वाली सुपर हाइवे (NHAI द्वारा संचालित) सड़कें जो दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकात्ता को जोड़ती हैं।

5. राष्ट्रीय राजमार्ग :- 4 से 6 लेन की सड़कें जो देश के दूर स्थित भागों को जोड़ती हैं। इनका रखरखाव केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) द्वारा किया जाता है।
6. सीमांत सड़कें :- सीमा सड़क संगठन द्वारा सीमान्त क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण व रख-रखाव करता है। दुर्गम स्थानों को जोड़ती हैं।
7. व्यापार :- विभिन्न व्यक्तियों, राज्यों तथा विभिन्न देशों के बीच वस्तुओं के आदान प्रदान को व्यापार कहते हैं।
8. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार – दो या दो से अधिक देशों के बीच वस्तुओं का
आदान-प्रदान। देश का 95 प्रतिशत व्यापार समुद्री मार्गों द्वारा होता है।
9. व्यापार संतुलन – किसी देश के आयात मूल्य तथा निर्यात मूल्य का अंतर।
10. रेल परिवहन – यातायात का मुख्य साधन है। भारतीय रेल परिवहन को 16 प्रखंडो में बाँटा गया है।
11. गेज या पथ – रेल की दो पटरियों के बीच की दूरी।
12. पत्तन या बन्दरगाह – समुद्र तट पर वह स्थान जहाँ जहाज़ पर वस्तुओं को लादने तथा उतारने का काम किया जाता है।
13. ज्वारीय पत्तन-एक बन्दरगाह जो ज्वार के समय कार्यरत होता है जैसे गुजरात में कांडला।
14. पर्यटन के नए रूप – विरासत पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन, चिकित्सा पर्यटन, पारि-पर्यटन, रोमांचकारी पर्यटन, व्यापारिक पर्यटन आदि। प्रत्येक वर्ष भारत में 26 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक आते हैं।

1 अंक वाले प्रश्न

1. पूर्व पश्चिम गलियारा किन दो क्षेत्रों को जोड़ता है ?
उत्तर :- सिलचर (असम) – पोरबंदर (गुजरात)

2. उत्तरी रेलवे का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर :- दिल्ली

3. भारत में पहली रेलगाड़ी कब और कहाँ चलाई गई?
उत्तर :- 16 अप्रैल, 1853 में मुंबई और थाणे के बीच (34 किमी. दूरी)


4. देश का पुराना कृत्रिम पत्तन कौन सा है?
उत्तर :- चेन्नई

5. सड़क घनत्व से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :- प्रति 100 वर्ग किमी क्षेत्र में सड़कों की लम्बाई को सड़क घनत्व कहा जाता है।

6. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 किन स्थानों के बीच नौगम्य है ?
उत्तर :- इलाहाबाद और हल्दिया के बीच (1620 किमी. लंबा)

7. उत्तर-दक्षिण गलियारा किन दो क्षेत्रों को जोड़ता है?
उत्तर :- श्रीनगर को कन्याकुमारी से।

8. पाइपलाइन परिवहन से क्या अभिप्राय है?
उत्तर :- परिवहन का नया साधन है। पानी को घरों और खेतों में पहुंचाने के साथ-साथ कच्चा तेल, पैट्रोल उत्पाद तथा प्राकृतिक गैस को गैस शोधन
शालाओं तक तथा ताप विद्युत घरों तक पहुंचाया जाता है।

9. भारत की तट रेखा की लम्बाई कितनी है?
उत्तर :- 7516.6 किमी.

10. कौन सा समुद्री पत्तन लौह-अयस्क के निर्यात के सन्दर्भ में प्रमुख पतन है
उत्तर :- मारमागाओ

11. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पहला विकसित पत्तन कौन सा है?
उत्तर :- कांडला पत्तन

12. भारत के दो अंतःस्थलीय जलमार्गों के नाम बताइए?
उत्तर :- गंगा नदी- इलाहाबाद और हल्दिया के बीच।
ब्रह्मपुत्र नदी – सादिया व धुबरी के बीच।

13. भारत में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण कब किया गया?
उत्तर :- 1953 में।

14. बड़े शहरों में डाक संचार में तीव्रता लाने के लिए कौन कौन से मुख्यbउपाय किये गये हैं?
उत्तर :- 6 डाक मार्ग बनाए गए हैं। राजधानी चैनल (माग) मेट्रो (मार्ग) चैनल, ग्रीन चैनल, व्यापार चैनल, भारी चैनल, दस्तावेज चैनल।

15. भारत में किस क्षेत्र में विशेष प्रावधान के माध्यम से हवाई यात्रा को आमbजनता तक पहुँचाया गया है।
उत्तर :- उत्तर-पूर्वी राज्यों में।

लघु । दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (3/5 अंक)

1. जनसंचार के साधनों से होने वाले किन्हीं तीन लाभों की चर्चा कीजिए।
उत्तर :- * स्वस्थ मनोरंजन करता है।
* राष्ट्रीय कार्यक्रम और नीतियों के बारे में जागरूक करता है।
* ज्ञानवर्धक है।
* खेल संबंधी कार्यक्रमों को प्रसारित किया जाता है।
* दूरदर्शन राष्ट्रीय समाचार और संदेश का माध्यम है।


2. पाइपलाइन परिवहन के लाभ बताइए?
उत्तर :- * पाइपलाइन द्वारा शहरों और उद्योगों में पानी पहुंचाने के साथ गैस, खनिज तेल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाता है।
* समय की बचत होती है। बीच की चोरी और बर्बादी को रोका जा सकता है।
* पाइपलाइन बिछाने की लागत अधिक है परन्तु इसको चलाने की लागत कम है।
* पाइपलाइन द्वारा परिवहन शीघ्र, सुरक्षित और आसान हो जाता है।
* रेलों पर बढ़ते दबाव को कम किया जा सकता है।


3. स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग की तीन विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर :- * यह 6 लेन वाला महामार्ग है।
* यह भारत की मेगा सिटीज दिल्ली, मुंबई, चेन्नई व कोलकाता को जोड़ता है।
* यह मेगा सिटीज के बीच की दूरी व समय को कम करता है।
* यह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकार क्षेत्र में है।
* यह हमारे देश की एक प्रमुख सड़क विकास परियोजना है।


4. तीन रेलवे क्षेत्रों व उनके मुख्यालयों के नाम लिखिए।
उत्तर :- उत्तरी रेलवे क्षेत्र – नई दिल्ली
पश्चिमी रेलवे क्षेत्र – मुंबई
दक्षिणी रेलवे क्षेत्र – चेन्नई


5. सड़क परिवहन, रेल परिवहन से अधिक महत्वपूर्ण है, क्यों ?
उत्तर :- * सड़क परिवहन रेल परिवहन से पहले प्रारंभ किया गया।
* निर्माण तथा व्यवस्था सुविधाजनक है।
* हमें घरों तक पहुँचाती है।
* पहाड़ी क्षेत्रों, दुर्गम क्षेत्रों तथा उबड़-खाबड़ स्थानों पर भी आसानी से बनाई जा सकती है।
* अन्य परिवहन साधनों में सड़क परिवहन एक कड़ी के रूप में काम करता है।


6. वायु परिवहन के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :- * आरामदायक साधन है।
* सभी साधनों के मुकाबले सबसे तेज़ है।
* दुर्गम स्थानों के लिए उपयुक्त है।
* कम समय में दूसरे स्थान पर पहुँचा देता है।
* बॉर्डर पर सेना के रखरखाव व भोजन सामग्री जल्दी से पहुँचाने हेतु महत्त्वपूर्ण है।


7. सड़क परिवहन किन-किन समस्याओं से जूझ रहा है?
उत्तर :- * लगभग आधी सड़कें कच्ची हैं जो वर्षा ऋतु में काम के योग्य नहीं रहती हैं।
* यातायात व यात्रियों की संख्या के अनुपात में सड़कें अपर्याप्त हैं।
* बढ़ते हुए वाहनों के कारण सड़के तंग व भीड़ भरी हैं। इससे सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो जाता है।
* राष्ट्रीय राजमार्ग भी पर्याप्त नहीं हैं।

8. रेलों के जाल के असमान वितरण के कारण लिखिए ?
उत्तर :- * मैदानी भागों में निर्माण व लागत कम और आसान है।
* पर्वतीय भागों में निर्माण कठिन व लागत अधिक होती है।
* मैदानी भागों में जनसंख्या घनत्व अधिक है जिसके कारण रेलों का जाल बिछा है।
* मरूस्थलीय व पठारी भाग में औद्योगिक व कृषि कार्य विकसित न होने के कारण रेलों का घनत्व कम है।
* प्रशासकीय कारणों व सरकारी नीतियों के कारण भी रेलवे का विकास प्रभावित होता है।


9. पर्यटन एक उद्योग या व्यापार के रूप में अर्थव्यवस्था के विकास में किस प्रकार सहायक है?
उत्तर :- * पिछले कुछ वर्षों में भारत में पर्यटन उद्योग में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है
* 150 लाख से अधिक * लोग इस उद्योग में लगे हुए हैं।
* स्थानीय हस्तकला और सांस्कृतिक उद्यमों को विकास के अवसर प्राप्त हुए हैं।
* विदेशी मुद्रा की प्राप्ति।
* राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा।

10. भारत की सड़कों का उनकी क्षमता के आधार पर वर्गीकरण कीजिए?
उत्तर :- * स्वर्णिम चतुर्भुज महामार्ग – ये 6 लेन वाला महामार्ग है।
* राष्ट्रीय राजमार्ग – देश के दूरस्थ भागों को जोड़ते हैं।
* राज्य महामार्ग – राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालय से जोड़ते हैं।
* जिला मार्ग – जिले के प्रशासनिक केन्द्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ते हैं।
* सीमान्त सड़कें – सीमा सड़क संगठन इनका निर्माण करती है।


11. अर्न्तराष्ट्रीय व्यापार व स्थानीय व्यापार में अन्तर स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर :- * अर्न्तराष्ट्रीय व्यापार
(i) दो देशों के बीच होता है।
(ii) बड़े पैमान पर।
(iii) विदेशी मुद्रा का आदान-प्रदान होता है।
(iv) पूरे लोकहित में आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।

* स्थानीय व्यापार
(i) गाँव, कस्बों या शहरों के बीच होता है
(ii) छोटे पैमाने पर।
(iii) देश की पूँजी उसी देश में रहती है।
(iv) क्षेत्र विशेष के लोगों की आवश्यकताओं
की पूर्ति करता है।


12. परिवहन तथा संचार के विभिन्न साधनों को अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ क्यों कहा जाता है?
उत्तर :- * परिवहन तथा संचार के विभिन्न साधन एक दूसरे के पूरक हैं।
* देश-विदेश के दूर स्थित इलाकों को एक दूसरे से मिलाते हैं।
* राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलता है।
* विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होती है।
* जीवन आरामदायक व सुविधापूर्ण हो जाता है।
* सारा देश आपातकाल में एकजुट हो जाता है।

प्रश्न अभ्यास

पाठ्यपुस्तक से

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न
(i) निम्न में से कौन-से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी-पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं?
(क) मुंबई तथा नागपुर
(ख) मुंबई तथा कोलकाता
(ग) सिलचर तथा पोरबंदर
(घ) नागपुर तथा सिलिगुड़ी।

(ii) निम्नलिखित में से परिवहन का कौन-सा साधन वहनांतरण हानियों तथा देरी को घटाता है?
(क) रेल परिवहन
(ख) पाइपलाइन
(ग) सड़क परिवहन
(घ) जल परिवहन।

(iii) निम्न में से कौन-सा राज्य हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइपलाइन से नहीं जुड़ा है?
(क) मध्य प्रदेश
(ख) गुजरात
(ग) महाराष्ट्र
(घ) उत्तर प्रदेश।

(iv) इनमें से कौन-सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंत:स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण । सुरक्षित है?
(क) चेन्नई
(ख) तूतीकोरिन
(ग) पारादीप
(घ) विशाखापटनम्।

(v) निम्न में से कौन-सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है?

(क) आंतरिक व्यापार
(ख) बाहरी व्यापार
(ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
(घ) स्थानीय व्यापार ।
उत्तर (i) (ग) (ii) (क) (iii) (ग) (iv) (घ) (v) (ग) (vi) (ग)

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
(i) सड़क परिवहन के तीन गुण बताएँ। उत्तर भारत विश्व के सर्वाधिक सड़क जाल वाले देशों में से एक है। सड़क परिवहन के कुछ प्रमुख गुण निम्नलिखित हैं

उत्तर 1. सड़क परिवहन, अन्य परिवहन साधनों के उपयोग में एक कड़ी के रूप में भी कार्य करता है। जैसे-सड़कें, रेलवे स्टेशन, वायु व समुद्री पत्तनों को जोड़ती हैं।
2. सड़कों की निर्माण लागत कम होती है तथा यह ऊबड़-खाबड़ भू-भागों पर भी बनाई जा सकती है।
3. यह घर-घर सेवाएँ उपलब्ध करवाता है तथा सामान चढ़ाने व उतारने की लागत भी अपेक्षाकृत कम है।


(ii) रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों?


उत्तर भारत में रेल परिवहन वस्तुओं तथा यात्रिओं के परिवहन का प्रमुख साधन है। रेल परिवहन अनेक कार्यों में सहायक है; जैसे-व्यापार, भ्रमण, तीर्थ यात्राएँ व लंबी दूरी तक सामान का परिवहन आदि। भारत के उत्तरी मैदानों में रेल परिवहन अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन है, क्योंकि उत्तरी मैदान अपनी विस्तृत समतल भूमि, सघन जनसंख्या घनत्व, संपन्न कृषि व प्रचुर संसाधनों के कारण रेल परिवहन के विकास व वृद्धि में सहायक रहा है।


(iii) सीमांत सड़कों का महत्त्व बताएँ।
उत्तर भारत के सीमांत क्षेत्र में सड़कों के निर्माण व देख-रेख का कार्य सीमा सड़क संगठन करता है। यह उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में सामरिक महत्त्व की सड़कों का विकास करता है। इन सड़कों का महत्त्व इस प्रकार है
1.
ये सड़कें सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों विशेषकर चौकियों की रखवाली करने वाले सैनिकों की प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने में बड़ी सहायक सिद्ध होती हैं।
2.
युद्ध के समय इन्हीं सड़कों से फौजियों को लड़ाई का सामान, खाद्य सामग्री तथा अन्य सहायता पहुँचाई जाती है।
3.
इन सड़कों से दुर्गम क्षेत्रों में आना-जाना सरल हुआ है।
4.
ये सड़कें इन क्षेत्रों के आर्थिक विकास में भी सहायक हुई हैं।


(iv) व्यापार से आप क्या समझते हैं? स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर राज्यों व देशों के बीच विभिन्न वस्तुओं का आदान-प्रदान व्यापार कहलाता है। स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में
अंतर निम्नलिखित हैं
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार- दो देशों के मध्य विभिन्न वस्तुओं का आदान-प्रदान अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहलाता है। यह समुद्री, हवाई व स्थलीय मार्गों द्वारा हो सकता है। किसी देश के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति उसके आर्थिक विकास का सूचक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *