Skip to content

class 12 geography manav bhugol ke mul siddhant chapter 7 solution hindi

Advertisements

7) तृतीयक एवं चतुर्थ क्रियाकलाप


प्र० 1. नीचे दिये गये चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा एक तृतीयक क्रियाकलाप है?
(क) खेती
(ख) बुनाई
(ग) व्यापार
(घ) आखेट

(ii) निम्नलिखित क्रियाकलापों में से कौन-सा एक द्वितीयक सेक्टर का क्रियाकलाप नहीं है?
(क) इस्पात प्रगलन
(ख) वस्त्र निर्माण
(ग) मछली पकड़ना
(घ) टोकरी बुनना

(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक सेक्टर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सर्वाधिक रोजगार प्रदान करता
(क) प्राथमिक
(ख) द्वितीयक
(ग) पर्यटन
(घ) सेवा

(iv) वे काम जिनमें उच्च परिमाण और स्तर वाले अन्वेषण सम्मिलित होते हैं, कहलाते हैं?
(क) द्वितीयक क्रियाकलाप
(ख) पंचम क्रियाकलाप
(ग) चतुर्थ क्रियाकलाप
(घ) प्राथमिक क्रियाकलाप

(v) निम्नलिखित में से कौन-सा क्रियाकलाप चतुर्थ सेक्टर से संबंधित है?
(क) संगणक विनिर्माण
(ख) विश्वविद्यालयी अध्ययन ध्ययन
(ग) कागज और कच्ची लुगदी निर्माण
(घ) पुस्तकों का मुद्रण

(vi) निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सत्य नहीं है?
(क) बाह्यस्रोतन दक्षता को बढ़ाता है और लागतों को घटाता है।
(ख) कभी-कभार अभियांत्रिकी और विनिर्माण कार्यों की भी बाह्यस्रोतन की जा सकती है।
(ग) बी०पी०ओज़ के पास के०पी०ओज़ की तुलना में बेहतर व्यावसायिक अवसर होते हैं।
(घ) कामों के बाह्यस्रोतन करने वाले देशों में काम की तलाश करने वालों में असंतोष पाया जाता है।

उत्तर:
(i) (ग) व्यापार
(ii) (ग) मछली पकड़ना
(iii) (घ) सेवा
(iv) (ग) चतुर्थ क्रियाकलाप
(v) (ख) विश्वविद्यालयी अध्ययन
(vi) (घ) कामों के बाह्यस्रोतन करने वाले देशों में काम की तलाश करने वालों में असंतोष पाया जाता है।

प्र० 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

(i) फुटकर व्यापार सेवा को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: वह व्यापारिक क्रियाकलाप जिसमें उपभोक्ताओं को उपभोग के लिए प्रत्यक्ष रूप में वस्तुएँ व उत्पाद उपलब्ध कराये जाते हैं।


(ii) चतुर्थ सेवाओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर: चतुर्थ सेवाओं में सूचना आधारित तथा अनुसंधान व विकास आधारित क्रियाकलापों को सम्मिलित किया जाता है। इनके अंतर्गत सूचनाओं का संग्रहण, उत्पादन एवं प्रकीर्णन अथवा सूचनाओं का उत्पादन आता है।


(iii) विश्व में चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभरते हुए देशों के नाम लिखिए।

उत्तर: भारत विश्व में चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी देश बनकर उभरा है। इसके अलावा थाईलैंड, सिंगापुर और मलेशिया जैसे विकासशील देश भी चिकित्सा पर्यटन से लाभान्वित हो रहे हैं। भारत, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रेलिया विशिष्ट परीक्षणों की सुविधाएँ उपलब्ध करा रहे हैं।


(iv) अंकीय विभाजक क्या है?

उत्तर: अंकीय विभाजक-विकसित देशों की तुलना में विकासशील देश अनेक आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक भिन्नताओं के कारण सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मिलने वाले लाभों व अवसरों के मामले में पिछड़ गये हैं। यही अंकीय विभाजक है।

प्र० 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दें

(i) आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की सार्थकता और वृद्धि की चर्चा कीजिए।

उत्तर: किसी देश के आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की सार्थकता का मापन उसके अंतर्गत होने वाले विभिन्न क्रियाकलापों के विकास के स्तर का आकलन करने के बाद ही संभव हो सकता है। सेवा सेक्टर के अंतर्गत होने वाले क्रियाकलाप निम्नलिखित हैं

1. वाणिज्य और व्यापार-इसके दो स्तर हैं –
1. फुटकर व्यापार तथा 2. थोक व्यापार।
इसमें फुटकर विक्रेता तथा थोक विक्रेता, चाहे वे ग्रामीण परिवेश से संबंधित हैं अथवा शहरी परिवेश से, सभी का उद्देश्य वस्तुओं/उत्पादों को बेचकर लाभ कमाना होता है। किसी देश में व्यापार और वाणिज्य में विशेष रूप से आधुनिक विनिर्मित वस्तुओं के क्रय एवं विक्रेय में, जितनी अधिक वृद्धि होगी, विकास का स्तर उतना ही ऊँचा होगा।

2. परिवहन और संचार सुविधाएँ – परिवहन के द्वारा व्यक्तियों, वस्तुओं व संपत्तियों को प्रत्यक्ष रूप में अपने गंतव्यों तक पहुँचाना होता है जबकि संचार की सुविधाओं के द्वारा शब्दों, विचारों व संदेशों को चाहे वे लिखित सामग्री के रूप में हैं अथवा श्रृंव्य-दृश्य के रूप में उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे-डाक सेवाओं द्वारा, दूरसंचार सेवाएँ (मोबाइल, फैक्स, इंटरनेट, रेडियो व दूरदर्शन) के द्वारा अथवा लिखित सामग्री (समाचार पत्र व पत्रिकाओं) के द्वारा-ये सभी जनसंचार के आधुनिक साधन हैं। इनका जितना अधिक विकास होगा, और लोग इनका जितना अधिक-से-अधिक उपयोग करेंगे देश उतना ही अधिक विकसित होगा।

3. व्यावसायिक कुशलता, अनुसंधान व उच्च प्रौद्योगिकी का निष्पादन – देश में साधारण सेवाओं के अलावा व्यावसायिक रूप से कुशल व प्रशिक्षित शिक्षक, डॉक्टर, वकील, लेखाकार, परामर्शदाता वैज्ञानिक, शोधकर्ता, प्रशासनिक कुशलता रखने वाले लोगों की संख्या तथा उच्च प्रौद्योगिकी पेशेवरों की संख्या जितनी अधिक होगी तथा उनको कार्यस्थलों का जितना विकास होगा, देश उतना ही विकसित कहलाता है। विकसित देशों में तृतीयक क्रियाकलापों में संलग्न जनसंख्या का प्रतिशत अधिक होता है।

(ii) परिवहन और संचार सेवाओं की सार्थकता को विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: किसी देश के आर्थिक विकास में परिवहन एवं संचार सेवाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है। इन सेवाओं का जितना अधिक विकास होगा उतनी ही अधिक गतिशीलता वहाँ के व्यापार व वाणिज्य में देखने को मिलती है साथ ही वहाँ के लोग भी अधिक क्रियाशील होते हैं। वहाँ के लोगों को तथा व्यापार व वाणिज्य को गतिशील बनाता है। क्योंकि

1. परिवहन – परिवहन एक ऐसी सेवा या सुविधा है जिससे लोग, विनिर्मित व कच्चा माल एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है। आधुनिक समाज में वस्तुओं के उत्पादन, वितरण और उपभोग के लिए द्रुतगामी परिवहन व्यवस्था चाहते हैं। परिवहन में दूरी को कई तरह से मापा जाता है-1. मार्ग की लंबाई के रूप में, 2. मार्ग में लगने वाले समय के रूप में तथा 3. मार्ग पर यात्रा पर आने वाले खर्च के रूप में। परिवहन के साधन के रूप में अनेक विकल्प होते हैं; जैसे-सड़क परिवहन, रेल परिवहन, वायुमार्ग परिवहन, जलमार्ग परिवहन तथा द्रव व गैस के लिए पाइप लाइन परिवहन। लोगों को जितने अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। अर्थव्यवस्था के विकास के लिए उतना ही अच्छा होगा। परिवहन के संदर्भ में दो बिंदु विचारणीय होते हैं

(i) परिवहन की माँग जनसंख्या के आकार से प्रभावित होती है। अधिक जनसंख्या होने पर अधिक परिवहन सेवाओं की माँग होगी।
(ii) परिवहन का जाल-तंत्र जितना विकसित होगा, अर्थव्यवस्था उतनी ही सुदृढ़ होगी।

2. संचार – संचार सेवाओं के द्वारा शब्दों, विचारों व संदेशों को चाहे वे लिखित सामग्री के रूप में हैं अथवा शृव्य-दृश्य सामग्री के रूप में, उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे डाक द्वारा, समाचार-पत्र व पत्रिकाओं के द्वारा तथा दूरसंचार सेवाओं (मोबाइल, दूरभाष, फैक्स, इंटरनेट, रेडियो व दूरदर्शन) के द्वारा गंतव्य तक पहुँचाना होता है। ये सभी जनसंचार के आधुनिक साधन हैं। इनका लोगों द्वारा जितना विकास व उपयोग होगी देश आर्थिक रूप से उतना ही प्रगति करेगा।

एक अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 1. तृतीयक क्रियाकलाप से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर : तृतीयक क्रियाकलाप का सम्बन्ध अमूर्त सेवाओं से है। इनमें विभिन्न प्रकार
की सेवाएं सम्मिलित की जाती है। तृतीयक व्यवसायों में वस्तुओं का उत्पादन नही होता। उदाहरण शिक्षण कार्य, बैंकिंग, परिवहान व संचार वाणिज्य व व्यापार आदि।

प्रश्न 2. व्यापारिक केन्द्र किसे कहते हैं ?

उत्तर : व्यापार और वाणिज्य का सारा काम कस्बों और नगरों में होता हैं जिन्हें व्यापारिक केंद्र कहा जाता है।

प्रश्न 3. ग्रामीण विपणन केंद्र किसे कहते हैं ?

उत्तर:- ये अर्द्ध नगरीय केंद्र होते हैं तथा निकटवर्ती बस्तियों का पोषण करते हैं। इनमें से अधिकांश केंद्रों में थोक बाजार और कुटकर व्यापार क्षेत्र भी होते हैं |


प्रश्न 4. आवधिक बाजार क्या है ?

उत्तर : जिन ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बाजार नही होते वहाँ पर विभिन्न कालिक अंतरालों पर स्थानीय आवधिक बाजार लगाए जाते हैं। ये साप्ताहिक या पाक्षिक होते हैं, जो आस-पास के ग्रामीण लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।


प्रश्न 5. नगरीय बाजार केन्द्र क्या हैं ?

उत्तर : नगरीय बाजार केन्द्रों में और अधिक विशिष्टीकृत नगरीय सेवाएँ मिलती है। ये नगरों में स्थित होते हैं और नगरवासियों की सेवा करते हैं।


प्रश्न 6. परिवहन को प्रभावित करने वाला कोई एक कारण बताइऐ।

उत्तर : परिवहन की माँग जनसंख्या के आकार से प्रभावित होती है। जनसंख्या का आकार जितना बड़ा होगा परिवहन की माँग उतनी ही अधिक होगी।


प्रश्न 7. कुल पंजीकृत रोजगारों तथा कुल राजस्व की दृष्टि से विश्व का अकेला सबसे बडा तृतीयक क्रियाकलाप कौन सा है ?

उत्तर. पर्यटन।


प्रश्न 8. चतुर्थक क्रियाकलाप क्या है ?

उत्तर: ये बहुत ही विशिष्ट तथा जटिल प्रकार के क्रियाकलाप हैं जिनका सम्बन्ध
ज्ञान से संबंधित क्रियाकलाप से है जैसे – शिक्षा, सूचना, शोध व विकास। चतुर्थक शब्द से तात्पर्य उन उच्च बौद्धिक व्यवसायों से है जिनका दायित्व चिंतन, शोध तथा विकास के लिए नए विचार देना है।


प्रश्न 9. परिवहन में ‘नोड़’ और ‘योजक’ का क्या अर्थ है ?

उत्तर : दो अथवा अधिक मार्गों का संधि -स्थल, एक उद्गम बिन्दु अथवा मार्ग के सहारे कोई बडा कस्बा या शहर नोड़ होता है। प्रत्येक सड़क जो दो नोडो को जोड़ती है योजक कहलाती है।

प्रश्न 10. बाह्य स्रोतन क्या है ?

उत्तर : बाहयस्रोतन अथवा ठेका देना दक्षता को सुधारने और लागतों को घटाने के लिए किसी बाहरी अभिकरण को काम सौंपना है।

प्रश्न 11. ज्ञान आधारित बाहयस्रोतन (K.P. O) क्या हैं।

उत्तर : यह सूचना प्रेरित ज्ञान का बाहयमोतन है जिसमें विशेषतया किसी विशिष्ट ज्ञान या कौशल की आवश्यकता होती है। इनमें उच्च श्रेणी के कुशल कर्मी संलग्न होते हैं। जैसे ई-लर्निग, अनुसंधान और विकास क्रियाएँ।

प्रश्न 12. ‘होम शोरिंग क्या है ?

उतर: किसी कंपनी द्वारा अपने को घर बैठकर काम की सुविधा प्रदान करना होम शोरिंग है। यह सूचना प्रक्रमण क्षेत्र से संबंधित व्यवसाय जो इंटरनेट से जुड़े होते हैं में अधिक प्रचलित हैं।


प्रश्न 13. द्वितीयक एंव तृतीयक क्रियाकलापों में प्रमुख अन्तर बताइए ?

उत्तर : द्वितीयक क्रियाकलापों में उत्पादन तकनीकी मशीनरी एवं फैक्ट्री के प्रबन्धन से प्रभावित होता है एवं उत्पादन के रूप में कोई वस्तु होती है। जबकि तृतीयक क्रियाकलापों में उत्पादन कर्मियों की विशिष्ट कुशलताओं। ज्ञान एवं अनुभव पर आधारित होता है एवं उत्पादन पारिश्रमिक के रूप में।
होता है।

प्रश्न 14. फटकर व्यापार को परिभाषित कीजियें ।

उत्तर : इस व्यापार में उपभोक्ता वस्तुओं को प्रत्यक्ष रूप में खरीरता है। इसके अन्तर्गत फुटकर दुकानें, रेहड़ी वाले, स्वचालित बिक्री मशीनें, डाक आदेश आदि आते हैं।


प्रश्न 15. मुहल्ले में रेहड़ी लगाने वाले एंव इंटरनेट से सामान बेचने वाले आर्थिक क्रियाकलाप किस श्रेणी में हैं?

उत्तर : दोनो ही तृतीयक क्रियाकलापों अन्तर्गत फुटकर व्यापार संलग्न है ।


प्रश्न 16. श्रृंखला भंडार क्या है ?

उत्तर : एक भंडार चलाने के अनुभवों को अन्य भंडार पर लागू करके अनेक जगह
अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान चलाना श्रृंखला भंडार है।


प्रश्न 17. बाह्यस्त्रोतन क्या है ?

उत्तर : बाह्यस्त्रोतन किसी कार्य में दक्षता को बढाने के लिये एंव लागत घटाने के लिये कार्य को किसी बाहरी अभिकरण (एजेन्स) को सौंपना है जो अपेक्षाकृत सस्ता एंव कुशल हो।


प्रश्न 18. पंचम क्रियाकलाप को उदाहरण सहित समझाइये ।

उत्तर : इसके अन्तर्गत वे क्रियाकलाप आते हैं जिससे कर्मी उच्चतम स्तर के निर्णय
लेते हैं व नीतियों का निर्माण करते हैं। जैसे वित्त एंव विधि परामर्शदाता।


प्रश्न 19. सूचना एंव संचार प्रौद्योगिकी का विकास पूरे विश्व में एक जैसा नहीं है इसके आधार पर विश्व का विभाजन क्या कहलाता है ?

उत्तर : अंकीय विभाजन।


प्रश्न 20. परिवहन दूरी कैसे व्यक्त की जाती है ?

उत्तर : परिवहन दूरी को लंबाई की वास्तविक दूरी, समय अथवा लागत दूरी के रूप में व्यक्त किया जाता है।


प्रश्न 21. परिवहन के संदर्भ में समकाल रेखायें किसे कहते हैं ?

उत्तर : परिवहन के साधनों द्वारा समान समय में पहुँचने वाले स्थानों को मिलाने
वाली रेखा को समकाल रेखा कहते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न (तीन अंक वाले प्रश्न)

प्रश्न 22. ग्रामीण विपणन केन्द्र की तीन विशेषताएँ बताइये ।

उत्तर:- 1. ये स्वयं में नगरीय केन्द्र नहीं हैं किंतु ग्रामीण लोगों की अधिक माँग वाली वस्तुओं और सेवाओं को उपलब्ध कराने वाले महत्वपूर्ण केंद्र है।
2. ये निकटवर्ती बस्तियों का पोषण करते हैं।
3. यहाँ व्यक्तिगत और व्यवसायिक सेवाएँ सुविकसित नही होती।

प्रश्न 23. नगरीय बाजार केंद्रो में अधिक विशिष्टीकत नगरीय सेवाएँ मिलती है। तीन बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए।
अथवा
नगरीय बाजार केंद्रों की तीन विशेषताएँ बताइए।

उत्तर : 1. नगरीय बाजार केंद्रों में न केवल साधारण वस्तुएँ और सेवाएँ बल्कि लोगों द्वारा वांछित अनेक विशिष्ट वस्तुएँ व सेवाएं भी उपलब्ध होती
2. नगरीय केन्द्र विनिर्मित पदार्थों के साथ-साथ विशिष्टीकृत बाजार भी प्रस्तुत करते हैं, जैसे श्रम बाजार।
3. इसमें शैक्षिक संस्थाओं और व्यवसायिकों की सेवाएँ आदि उपल्ब्ध होती हैं।

प्रश्न 24 अंकीय विभाजन क्या हैं ? किसी देश में अंकीय विभाजन किस प्रकार परिलक्षित होता है ?

उत्तर : सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित विकास से मिलने वाले अवसरों
का वितरण पूरे ग्लोब पर असमान रूप से वितरित है सूचना और संचार प्रौद्योगिकी तक सभी देशों की समान पहुँच नही है। विकसित देश इस दिशा में आगे बढ़ गए है जबकि विकासशील देश पिछड़ गए हैं। इसी को अंकीय विभाजन कहते हैं।

देशों के भीतर अंकीय विभाजन :- देशों के भीतर भी अंकीय विभाजन दिखाई देता है उदाहरण के लिए भारत और रूस के अलग-अलग भागों में इस प्रौद्योगिकी के विकास में काफी अंतर पाया जाता है। देश के बड़े-बड़े नगरों, महानगरों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी की भरपूर सुविधाएँ उपलब्ध है, जबकि ग्रामीण औरी दुर्गम क्षेत्र इस सुविधा से वंचित है ।

प्रश्न 25. चतुर्थक सेवाओं को ज्ञानोन्मुख सेक्टर क्यों कहा जाता है ?
अथवा
चतुर्थक सेवाओं को उदाहरण सहित समझायें ।

उत्तर : चतुर्थक सेवाओं के अन्तर्गत कर्मचारियों के विशिष्ट ज्ञान का उपयोग किया।जाता है दूसरे शब्दों में यह ज्ञानोन्मुख सेक्टर हैं।
प्राथमिक एंव द्वितीयक सेक्टरों से बडी संख्या में चतुर्थक में चतुर्थक सेक्टर
की तरफ सेवाओं का प्रतिस्थापन हुआ है। सेवाओं में वृद्धि अर्थव्यवस्था के विकसित होने का प्रतीक है। एक ही प्रकार का काम तृतीयक या चतुर्थक दोनों हो सकता है जैसे अध्यापक तृतीयक श्रेणी में है किन्तु यदि कोई अध्यापक नवीन शिक्षण पद्धति के काम में संलग्न होकर किसी प्रकार का आविष्कार करता है तो वह चतुर्थक में शामिल हो जाता है।

प्रश्न 26. चिकित्सा पर्यटन क्या है ? इसके विकासशील देशों में तेजी से उभरने के क्या कारण है ?

उत्तर : जब चिकित्सा एवं उपचार के साथ पर्यटन की सुविधा भी प्रदान की जाती
है तो इसे चिकित्सा पर्यटन कहते हैं।
• भारत, थाईलैंड, मलेशिया एंव सिंगापुर जैसे विकासशील देश चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी होकर उभरे हैं, इसका प्रमुख
कारण इन देशों में विकसित देशों की अपेक्षा चिकित्सीय सुविधाओं का सस्ता होना है तथा साथ ही चिकित्सा का उच्चस्तरीय होना भी है। इसीलिये संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विकसित देशों से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में रोगी चिकित्सा हेतु भारत आते हैं।

प्रश्न 27. व्यापार एवं वाणिज्य किस प्रकार सेवाओं जन्म देते हैं? संक्षेप विवरण कीजिये

उत्तर : व्यापार में क्रय विक्रय के लिये स्थानीय से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक के
व्यापार होते हैं।
इस प्रक्रिया के अन्तर्गत कई संग्रहण एंव विपणन केन्द्र जन्म लेते हैं जिन्हें हम दो श्रेणियों में रख सकते हैं।
1. ग्रामीण विपणन केन्द्र
2. नगरीय बाजार केन्द्र

व्यापार भी दो प्रकार से किये जाते हैं
1. थोक व्यापार :- इस व्यापार को वे बिचौलिये स्थापित करते हैं जो विनिर्माताओं से सीधे सामान उपलब्ध कराते हैं।
इसी पूरी प्रक्रिया से बड़ी संख्या में लोग संलग्न होते हैं एंव रोजगार प्राप्त करते हैं।

2 फुटकर व्यापार :- यह उपभोक्ताओं को वस्तुओं के प्रत्यक्ष विक्रय से सम्बन्धित है।


प्रश्न 28. पंचम क्रियाकलाप की कोई तीन विशेषताएं बताइएँ ?

उत्तर : विशेषताएँ :-
1. ये उच्च श्रेणी के क्रियाकलाप है जिनमें निर्णय लेने वाले तथा नीतियाँ बनाने वाले व्यक्ति सम्मिलित किये जाते हैं।
2. उन्नत अर्थव्यवस्थाओं की संरचना में उनका महत्व उनकी संख्या से कहीं अधिक होता है।
3. इसके अन्तर्गत अनुसंधान कर्ता, वित्त एवं विधि परामर्शदाता आदि सम्मिलित हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (पाँच अंक वाले प्रश्न)

प्रश्न 29.तृतीयक क्रियाकलापों में पर्यटन की भूमिका स्पष्ट करते हुये पर्यटन को प्रभावित करने वाले कारको को स्पष्ट करे ?

उत्तर : पर्यटन विश्व के प्रमुख तृतीयक क्रियाकलापों में अग्रणी स्थान रखता है।
इसके अन्तर्गत पर्यटकों के आवास, भोजन, परिवहन, मनोरंजन तथा खरीदारी जैसे सेवायें उपलब्ध कराने के लिये स्थानीय व्यक्तियों को नियुक्त किया जाता है जिससे बडी संख्या में रोजगार का सृजन होता है।

पर्यटन को प्रभावित करने वाले कारक :
1. जीवन स्तर में सुधार :- जीवन स्तर में सुधार एंव आय में वृद्धि के कारण पर्यटन की प्रवृत्ति बढ़ी है।
2. परिवहन :- परिवहन की बेहतर सुविधायें पर्यटन की तरफ लोगों को आकर्षित करती है।
3. भू-दृश्य :- क्षेत्र विशेष के मनोहरी दृश्य पर्यटन के लिये लोगों को उत्साहित करते हैं।
4. जलवायु :- एक ही समय में अलग-अलग क्षेत्रों में जलवायु की भिन्नता पर्यटन का प्रमुख कारक है जैसे गर्मी के दिनों में शीत प्रदेशों में जाना सुखकारी होता है।
5. इतिहास एवं कला :- प्राचीन काल के इतिहास से सम्बन्धित स्थल एंव पुरातात्विक महत्व के भवन पर्यटकों के लिये आकर्षक स्थल होते


प्रश्न 30. बाह्य स्त्रोतन की प्रवृत्ति के बढ़ने के कारक एंव परिणामों का विस्तृत विवरण दें।

उत्तर : बाहाम्रोतन की प्रवृत्ति में किसी देश अथवा एजेंसी द्वारा कार्य को दूसरे स्थानों पर ( विशेष रूप देशों में) स्थानांतरित करना है।

कारण :-
1. कुछ देशों में श्रम महँगा है जबकि कुछ देशों में श्रम सस्ता है अतः ऐसे देश जहाँ श्रम महँगा है वे अपने कई कार्यों को दूसरे देशों में स्थानांतरित कर देते है जिससे लागत में कमी आ जाती है।

2. संचार के संसाधनों की सुविधा जैसे इन्टरनेट के कारण ज्ञान संबंधी कार्य आसानी से दूर बैठकर किये जा सकते हैं।

3. कुछ कार्यों में अनुसंधान एंव विकास सुझाव, कानूनी सलाह ही मुख्य होता है, इन्हें समुद्रपार से भी इन्टरनेट की सहायता से किया जा सकता है।

4. वैश्वीकरण के कारण बाह्यस्रोतन सहज हो गया है।

प्रश्न 31. परिवहन सेवायें किस तरह तृतीयक क्रिया कलापों की वृद्धि से सहायक है ?

उत्तर : किसी व्यक्ति या वस्तु का एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाना, ले जाना परिवहन है परिवहन पर ही आधुनिक समय में सभी आर्थिक गतिविधियाँ निर्भर करती हैं।

1. परिवहन एक सेवा के रूप बहुत अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है ड्राईवर, कन्डक्टर, सामान लादने, उतारने वाले, टिकट संग्राहक आदि इस तरह सभी प्रकार की परिवहन सेवाओं में भारी संख्याओं में लोग लगे है।
2. परिवहन के कारण पर्यटन में आशातीत बढ़ोतरी हुई है।
3. परिवहन की सुविधा के कारण औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आती है और लोग इन सेवाओं में कार्य करते हैं।

 

मूल्य आधारित प्रश्न

प्रश्न 32. “जनशक्ति सेवा सेक्टर का एक महत्वपूर्ण कारक है क्योंकि अधिकांश तृतीयक क्रियाकलापों का निष्पादन कुशल श्रमिकों व्यावसायिक दृष्टि से प्रशिक्षित विशेषज्ञों और परामर्शदाताओं द्वार होता है। इस कथन के द्वारा पोषित मानवीय मूल्यों को तीन बिन्दुओं में बताइये।

उत्तर : 1. सेवाभाव व समर्पण :- ततीयक क्रियाकलाप लोगों को सेवाएं प्रदान करने से संबंधित है। कोई भी क्रियाकलाप हो उसे करते समय कर्मियों में अपने कार्य के प्रति समर्पण व समुदाय प्रति सेवाभाव होना चाहिए।
2. एक दूसरे के कार्य के प्रति सम्मान : – चाहे हम कोई भी आर्थिक क्रिया करते हैं हमें सभी आर्थिक क्रियाओं व उनके कर्मियों का सम्मान करना चाहिए। एक दूसरे के कार्य के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए।
3. विशेषज्ञता का महत्व : प्रत्येक कार्य में उस कार्य को करने के कौशल व विशेषज्ञता को विशेष स्थान दिया जाना चाहिए। कर्मियों
की विशेषज्ञता को पूरी पहचान व सम्मान दिया जाना चाहिए।

प्रश्न 33. पर्यटन क्षेत्रों के आर्कषण को बनाए रखने में किन मानवीय मूल्यों की सहायता ली जा सकती है ?

उत्तर : प्रकृति के प्रति प्रेम व पर्यावरण की सुरक्षा को समझते हुए पर्यटन क्षेत्रों की साफ सफाई के महत्व को जानना।

• वहाँ के प्राकृतिक पर्यावरण तथा प्राकृतिक जीव-जन्तुओं के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए गाड़ियों को उन स्थानों से दूर ही छोड़ देना।
• प्रकृति के प्रति छेड़-छाड़ न करना। जैसे-वृक्षों को काटना या पर्वतों व पठारों को समतल करना आदि प्रक्रियाओं को कम करना।

क्रियाकलाप (स्वयं करके देखें)

प्रश्न 34. अपने शहर के कुछ श्रृंखला भंडारों की सूची बनाइयें । सामान्य एंव परंपरागत भंडारों से वे किस तरह भिन्न है?

उत्तर : संकेत बिग एपल आदि:-
• कर्मचारी अधिक है।
• ग्राहक वस्तुओं को चुन सकता है।
• कम्प्यूटर की मदद, माहौल सुखद आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *