8) परिवहन एवं संचार
प्र० 1. नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
(i) पारमहाद्वीपीय स्टुवर्ट महामार्ग किनके मध्य से गुजरता है?
(क) डार्विन और मेलबोर्न
(ख) एडमंडन और एंकॉरेज
(ग) बैंकूवर और सेंट जॉन नगर
(घ) चेगडू और ल्हासा
(ii) किस देश में रेलमार्गों के जाल का सघनतम घनत्व पाया जाता है?
(क) ब्राजील
(ख) कनाडा
(ग) संयुक्त राज्य अमेरिका
(घ) रूस
(iii) बृहत ट्रंक मार्ग होकर जाता है
(क) भूमध्य सागर हिंद महासागर से होकर
(ख) उत्तर अटलांटिक महासागर से होकर
(ग) दक्षिण अटलांटिक महासागर से होकर
(घ) उत्तर प्रशांत महासागर से होकर
(iv) ‘बिग इंच’ पाइप लाइन के द्वारा परिवहित किया जाता है।
(क) दूध
(ख) जल
(ग) तरल पेट्रोलियम गैस (LPG)
(घ) पेट्रोलियम
(v) चैनल टनल जोड़ता है।
(क) लंदन-बर्लिन ।
(ख) बर्लिन-पेरिस
(ग) पेरिस-लंदन
(घ) बार्सीलोना-बर्लिन
उत्तर:
(i) (क) डार्विन और मेलबोर्न
(ii) (ग) संयुक्त राज्य अमेरिका
(iii) (ख) उत्तर अटलांटिक महासागर से होकर।
(iv) (घ) पेट्रोलियम
(v) (ग) पेरिस-लंदन
प्र० 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
(i) पर्वतों, मरुस्थलों तथा बाढ़ संभावित प्रदेशों में स्थल परिवहन की क्या-क्या समस्याएँ हैं?
उत्तर: पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों व रेलमार्गों के निर्माण में तथा उनके रखरखाव में भारी खर्च आता है। इनके मार्ग में अनेक पुलों व टनलों का निर्माण करना पड़ता है। भूकंप व भूस्खलन जैसी आपदाओं से सड़कों व रेलमार्गों को भारी क्षति होती है। जबकि मरुस्थलों में रेतीली भूमि के कारण सड़कें बनाना कठिन होता है। इसी तरह बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ आने पर सड़कों व रेलमार्गों का बह जाना या क्षतिग्रस्त होना आम घटना है।
(ii) पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग क्या होता है?
उत्तर: पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग पूरे महाद्वीप से गुजरते हुए इसके दो छोरों को जोड़ते हैं। इनका निर्माण आर्थिक व राजनीतिक कारणों से विभिन्न दिशाओं में लंबी यात्राओं को सुविधाजनक बनाने के लिए किया जाता है।
(iii) जल परिवहन के क्या लाभ हैं?
उत्तर: जल परिवहन-परिवहन के सभी साधनों में यह सबसे सस्ता साधन है। इसके लिए मार्गों का निर्माण नहीं करना पड़ता। सभी महासागर आपस में जुड़े होने के कारण छोटे-बड़े सभी प्रकार के जहाजों से यात्रियों व भारी-भरकम सामान को विश्व के किसी भी कोने में आसानी से ले जाया जा सकता है। जल में कम घर्षन के कारण ऊर्जा लागत अपेक्षाकृत कम आती है।
प्र० 3. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों से अधिक न दें
(i) “एक सुप्रबंधित परिवहन प्रणाली में विभिन्न एक-दूसरे की संपूरक होती हैं”, इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: एक सुप्रबंधित परिवहन तंत्र में परिवहन की विभिन्न विधाएँ एक-दूसरे की संपूरक होती हैं न कि प्रतियोगी। किसी विधा की सार्थकता उनके द्वारा परिवहित की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं के प्रकार, परिवहन की लागतों और परिवहन के लिए उपलब्ध उपयुक्त विधा पर निर्भर करती है; जैसे-वस्तुओं के अंतर्राष्ट्रीय संचलन का निपटान भारवाही जलयानों के द्वारा किया जाता है। जबकि कम दूरी व घर-घर सेवाएँ प्रदान करने में सड़क परिवहन सस्ता एवं तीव्रगामी साधन है। किसी देश के भीतर स्थूल/भारी पदार्थों को विशाल मात्रा में लंबी दूरियों तक परिवहन करने के लिए रेल सर्वाधिक अनुकूल साधन है। जबकि उच्च मूल्य वाली, हल्की तथा नाशवान वस्तुओं को वायुमार्गों द्वारा परिवहन सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। तरल व गैसीय पदार्थों का परिवहन पाइप लाइनों द्वारा बेहतर सिद्ध होता है। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में रोपवे अर्थात तारों पर चलने वाली ट्रॉली तीव्रगामी साधन है। इस तरह परिवहन की इन सभी विधाओं का प्रयोग अंतर्जादेशिक एवं अंतराप्रादेशिक परिवहन के लिए किया जाता है। पाइप लाइनों को छोड़कर शेष सभी विधाओं के द्वारा यात्रियों और पदार्थों दोनों का वहन किया जाता है।
(ii) विश्व के वे कौन-से प्रमुख प्रदेश हैं जहाँ वायुमार्गों का सघन तंत्र पाया जाता है?
उत्तर: वायु परिवहन, परिवहन का तीव्रतम साधन है, किंतु यह बहुत ही महँगा है। तीव्रगामी होने के कारण लंबी दूरी की यात्राओं के लिए यात्री इसे ही वरीयता देते हैं। इसके द्वारा मूल्यवान जहाजी भार को तेजी के साथ पूरे विश्व में कहीं भी भेजा जा सकता है। कई बार अगम्य क्षेत्रों तक पहुँचने का यही एकमात्र साधन होता है। वायुयान जमी हुई भूमि के अवरोध से प्रभावित हुए बिना उत्तरी कनाडा के एस्किमो के लिए अनेक वस्तुएँ पहुँचाते हैं। हिमालय प्रदेश में भू-स्खलन, ऐवेलांश अथवा भारी हिमपात से मार्ग अवरुद्ध हो जाने पर वायुमार्ग से ही यात्रा संभव होती है। वायुमार्गों का अत्यधिक सामरिक महत्त्व भी होता है। संयुक्त राज्य अमेरिका एवं ब्रिटिश सेवाओं द्वारा ईरान में किए। गए हमले इस तथ्य के साक्षी हैं। वर्तमान समय में विश्व में कोई भी स्थान 35 घंटे से अधिक की दूरी पर नहीं है। विश्व के अनेक भागों में दैनिक वायु सेवाएँ उपलब्ध हैं। यद्यपि ब्रिटेन का वाणिज्यिक वायु परिवहन का प्रयोग अनुकरणीय है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने मुख्य रूप से युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन का विकास किया है। वर्तमान में 250 से अधिक वाणिज्यिक एयर लाइनें हैं जो विश्व के विभिन्न भागों में नियमित सेवाएँ प्रदान करती हैं। एक सुपरसोनिक वायुयान लंदन और न्यूयार्क के बीच की दूरी को मात्र साढ़े तीन घंटों में तय कर लेता है। उत्तरी गोलार्द्ध में अंतर-महाद्वीपीय वायुमार्गों की एक सुस्पष्ट पूर्व-पश्चिम पट्टी है। पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और दक्षिण-पूर्वी एशिया में वायुमार्गों का सघन जाल पाया जाता है। विश्व के कुल वायुमार्गों के 60 प्रतिशत भाग का प्रयोग अकेला संयुक्त राज्य अमेरिका करता है। न्यूयार्क, लंदन, पेरिस, एमस्टर्डम एवं शिकागो, नोडीय बिंदु हैं। जहाँ वायु मार्ग अभिसरित होते हैं अथवा महाद्वीपों की ओर विकिरित होते हैं।
(iii) वे कौन-सी विधाएँ हैं जिनके द्वारा साइबर स्पेस मनुष्यों के समकालीन आर्थिक और सामाजिक स्पेस की वृद्धि करेगा?
उत्तर: साइबर स्पेस-साइबर स्पेस विद्युत द्वारा कंप्यूटरीकृत स्पेस का संसार है। यह वर्ल्ड वाइड वेबसाइट जैसे इंटरनेट द्वारा आवृत है। साधारण शब्दों में यह भेजने वाले और प्राप्त करने वाले के बीच विद्युतीय तरंगों के माध्यम से कंप्यूटर पर सूचनाओं का प्रेषण तथा प्राप्ति विद्युतीय अंकीय रूप में प्राप्त करता है। इसे इंटरनेट के नाम से भी जाना जाता है। यह किसी कार्यालय में, घर में, जल में, चलती नौका में, उड़ते हुए जहाज में अथवा कहीं भी हो सकता है। वर्तमान में विश्व के करोड़ों लोग इंटरनेट का प्रयोग कर रहे हैं और लगातार इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। क्योंकि साइबर स्पेस लोगों के समकालीन आर्थिक और सामाजिक स्पेस को ई-मेल, ई-वाणि ज्य, ई-शिक्षा, और ई-प्रशासन के माध्यम से विस्तृत हो रहा है। फैक्स, टेलीविज़न और रेडियो के साथ इंटरनेट समय और स्थान की सीमाओं को लाँघते हुए अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुँचेगा। ये सभी आधुनिक संचार की प्रणालियाँ हैं जिन्होंने परिवहन की तुलना में कहीं अधिक वैश्विक ग्राम की संकल्पना को साकार किया है। जैसे-जैसे इस तकनीक का विकास हो रहा है तथा इस पर लगे प्रतिबंध समाप्त हो रहे हैं निजी व्यावसायिक कंपनियाँ, शैक्षणि कि संस्थान तथा संस्कार द्वारा इन सूचनाओं तथा उपग्रह चित्रों का उपयोग असैनिक क्षेत्रों जैसे-नगरीय नियोजन, प्रदूषण नियंत्रण, वन विनाश से प्रभावित क्षेत्रों का पता लगाने व सैकड़ों भौतिक प्रतिरूपों एवं प्रक्रमों को पहचानने हेतु हो रहा है। इसका उपयोग विश्व के अधिकांश प्रयोक्ता जैसे-संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, चीन व भारत में भी हो रहा है। विगत 5 वर्षों में वैश्विक प्रयोक्ताओं का संयुक्त राज्य अमेरिका से विकासशील देशों में स्थानांतरण हुआ है। इस तरह संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रयोक्ताओं का प्रतिशत कम होता जा रहा है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. यातायात के शीर्ष एवं गर्त से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर : जब नगर की सड़कों पर यातायात बहुत अधिक बढ़ जाता है उसे यातायात
का शीर्ष एंव जिस समय यातायात कम होता है उसे गर्त कहते है।
प्रश्न 2. सीमावत सड़क किन्हें कहते हैं? इनका क्या महत्व है?
उत्तर : किसी देश में अन्तराष्ट्रीय सीमा के सहारे बनाई गई सड़को को सीमावर्ती
सडके कहा जाता है। ये सड़के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रमुख नगरों से जोडने व प्रतिरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
प्रश्न 3. दक्षिण अमेरिका के सघन रेलमार्गों से युक्त दो प्रदेशों के नाम बताइये।
उत्तर : अर्जेन्टाइना के पम्पास एंव ब्राजील के काफी उत्पादक प्रदेश।
प्रश्न 4. द. अफ्रीका रेलमार्ग के विकसित होने प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर : सोने, हीरे जैसे बहुमूल्य खनिजों का पाया जाना एंव तांबा खनन।
प्रश्न 5. पनामा नहर के दोनों सिरों पर स्थित बंदरगाहों के नाम लिखो।
उत्तर : कोलोन (अटलांटिक महासागर तट पर) एंव पनामा (प्रशांत महासागर तट पर)
प्रश्न 6. आतरिक जलमार्ग किसे कहते हैं ?
उत्तर : नदियों, नहरो, झीलों एंव तटीय क्षेत्रों में होने वाले जल परिवहन को आन्तिरिक जलमार्ग कहते हैं।
प्रश्न 7. “सड़क घनत्व” शब्द की परिभाषा दो। सर्वाधिक सड़क घनत्व किस महाद्वीप में है ?
उत्तर : सडक घनत्व’ अर्थ है प्रति 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सड़क मार्गों की लंबाई । सर्वाधिक सड़क घनत्व उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में है।
प्रश्न 8. स्वेज नहर के प्रत्येक सिरे के समुद्री पतनों के नाम लिखे।
उत्तर : पोर्ट स्वेज एंव पोर्ट सईद।
प्रश्न 9. विश्व का व्यस्ततम समुद्री मार्ग कौन सा है ?
उत्तर : उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग या वृहद टैंक मार्ग
प्रश्न 10. विश्व के प्रमुख पत्तनों पर नौभार के निपटान को सरल बनाने में किस सुविधा का प्रमुख योगदान है ?
उत्तर : कटेनरो का प्रयोग।
प्रश्न 11. नदियों की नौगम्यता बढाने के लिये कौन से कदम उठाये जा सकते है ?
उत्तर : नदी तल को गहरा करना, बाँध बनाकर जल प्रवाह को नियंत्रित करना।
प्रश्न 12. रूस का सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदीय आंतरिक जलमार्ग कौन सा है?
उत्तर : वोल्गा-डान नदी जलमार्ग ।
प्रश्न 13. साइबर स्पेस इंटरनेट क्या है ?
उत्तर : साइबर स्पेस -इंटरनेट विद्युत तरंगों द्वारा निर्मित कम्प्यूटरीकृत स्पेस का । संसार है। यह वर्ल्ड वाइड वेबसाइट (W.W.W) जैसी इन्टरनेट द्वारा आवृत है। इससे सूचनाओं का प्रेषण तथा प्राप्ति विद्युत तरंगों के रूप में कम्प्यूटर के माध्यम से कहीं भी की जा सकती है। इंटरनेट 100 से अधिक देश के लगभग 100 करोड़ लोगों को जोड़ने में सफल रहा है।
शन 14. परिवहन जाल से तात्पर्य क्या है ?
उत्तर : परिवहन मार्ग की विविध श्रेणियों से कई स्थान में जुड़ जाते है । जब एक स्थान दूसरे स्थान (केन्द्र) से कई मार्गों से जुड़ जाता है तो एक परिवहन जाल का निर्माण होता है।
इन 15, परिवहन समाज की आधार भूत आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए। रचा गया एक संगठित सेवा उद्योग है। स्पष्ट कीजिये।
उत्तर : दक्ष परिवहन व्यवस्था में परिवहन मार्गों, गाडियों के रख रखाव और माल
लादने व उतारने के लिए विभिन्न संस्थाओं का विकास किया जाता है। इन संस्थाओं के अन्तर्गत अनेक लोगों को सेवा का अवसर प्राप्त होता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न / तीन अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 16. लोगों का जीवन स्तर व जीवन की गुणवत्ता दक्ष परिवहन, संचार एवं व्यापार पर निर्भर करती है। अपने उत्तर की पुष्टि तीन तर्क देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : 1. दक्ष परिवहन, व्यापार एवं संचार व्यवस्था उत्पादन केन्द्रों को विनिमय और उपभोग केन्द्रों से जोड़ते है।
2. परिवहन एवं संचार का कुशल तन्त्र एवं लोगों की गतिशीलता यानी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवागमन को सुचारू बनाता है।
3. दक्ष परिवहन, व्यापार एंव संचार व्यवस्था लोगों के बीच सहयोग एंव एकता को बढ़ाती है।
प्रश्न 17. सड़क परिवहन, रेल परिवहन की अपेक्षा बेहतर कैसे है ? स्पष्ट कीजिये।
उत्तर : 1) सड़क परिवहन से व्यक्तियों या वस्तुओं को घर तक पहुँचाया जा सकता है जबकि रेलमार्ग उन्हें एक निश्चित स्थान तक ही ला सकता है।
2) सड़कों का निर्माण पहाड़ी व अन्य दुर्गम क्षेत्रों में भी हो सकता है। जबकि रेलमार्ग का निर्माण ऐसे स्थानों पर नहीं किया जा सकता।
3) छोटी-छोटी दूरियों को तय करने के लिये सड़क मार्ग ही प्रयोग किये जाते हैं।
प्रश्न 18. महामागों की परिभाषा देते हुये इनकी प्रमुख विशेषता बताइये।
उत्तर : महामार्ग वे पक्की सड़कें है जो दूर स्थित स्थानों को मिलाती है। इनकी प्रमुख विशेषतायें निम्न है।
1) महामार्गों को अबाधित यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिये इन पर फ्लाईओवर बनाये जाते है। यथा संभव लालबत्ती नहीं रखी जाती।
2) ये सड़कें गतिअवरोधकों से मुक्त एवं कई लेन वाली होती हैं।
3) इनकी चौड़ाई लगभग 80 मीटर होती है।
4) ये सड़कें देश के प्रमुख नगरों, पत्तनों को मिलाती है।
5) इन सड़कों के किनारों पर रैलिंग लगी होती है। ताकि कहीं पर भी इनको क्रास ना किया जा सके । यातायात निर्बाध गति से चलता रहे।
प्रश्न 20. जल परिवहन के प्रमुख लाम बताइये ।
अथवा
‘जल परिवहन संसार का सबसे सस्ता एंव उपयोगी परिवहन का साधन है
उत्तर : 1) मार्गों का निर्माण नहीं करना पड़ता।
2) इसमें विभिन्न प्रकार के जहाज चल सकते है।
3) स्थल मार्ग की तरह जलमार्ग में घर्षण नही होता । अतः ईंधन की खपत कम होती है। इसलिये भारी सामान के परिवहन के लिये सस्ता होता है।
4) पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता है।
प्रश्न 20. पनागा नहर ने दक्षिणी एंव उत्तरी अमेरिका को किस तरह प्रभावित किया? स्पष्ट करें। पनामा नहर की विशेषताएँ बताइए ।
अथवा
पनामा नहर की विशेषताएं बताइए।
अथवा
पनामा नहर दक्षिणी अमेरिका की अर्थव्यवस्थाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । स्पष्ट कीजिए।
अथवा
मनुष्य निर्मित नौ परिवहन नहर का नाम बतायें जो अटलांटिक महासागर को प्रशान्त महासागर से जोडती हैं। इस नहर की विशेषताओं को लिखिए ?
उत्तर : 1) पनामा नहर उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका के मध्य 72 कि.मी. लम्बी है।
इस नहर के कारण उत्तरी अमेरिका के पूर्व न्यूयार्क एंव पश्चिम स्थित सानफ्रांसिस्को के मध्य जल परिवहन से 13000 कि. मी. की दूरी कम हो गयी है। इसी तरह पश्चिमी यूरोप एंव स. रा . अमेरिका के पश्चिमी तट की दूरी कम हो गयी है।
2) द. अमेरिका के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों के मध्य आसानी से परिवहन हो पाता है
3) यह नहर द . अमेरिका के राष्ट्रों के मध्य व्यापार को बढाने में सहायक हुई है।
प्रश्न 22. वायू परिवहन, परिवहन का तीव्रतम एंव आधुनिक साधन है स्पष्ट
कीजिए।
अथवा
वायु परिवहन ने परिवहन के क्षेत्र में क्रांति ला दी है, इस कथन के औचित्य को स्पष्ट करें।
अथवा
अंतराष्ट्रीय व्यापार में वायु परिवहन एक महत्वपूर्ण निभाता है । इस कथन की पुष्टि
कीजिए।
उत्तर : निम्नलिखित कारक उपर्युक्त कथन को सही सिद्ध करते हैं :-
1) वायु परिवहन एक तीव्रतम साधन हैं इसके कारण आज विश्व का कोई भी स्थान 35 घंटे से अधिक दूरी पर नहीं है।
2) इसके द्वारा मूल्यवान वस्तुओं, जीवनरक्षक दवाओं को तीव्रता से समय में गन्तव्य तक पहुँचाया जा सकता है।
3) दुर्गम स्थलों जैसे पहाड़, दलदल, बीहड़, जंगलों आदि क्षेत्रों में वायु परिवहन द्वारा ही परिवहन संभव हो पाता है।
4) आपातकाल एंव युद्ध के समय वायु परिवहन का महत्व का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है।
प्रश्न 23. विश्व में अंतः स्थलीय जलमार्ग के विकास के लिए उत्तरदायी तीन कारकों की व्याख्या कीजिए ?
उत्तर अंत: स्थलीय जलमार्ग के विकास की आवश्यक दशाएँ निम्नलिखित है:-
1) नदियाँ बारहमासी होनी चाहिए। जिन नदियों में जल केवल वर्ष ऋतु में ही रहता है उनका प्रयोग वर्ष भर जलमार्गों के रूप में नहीं किया जा सकता।
2) नदियों का मार्ग जल-प्रपातों, सोपानी प्रपातों, क्षिप्रिकाओं तथा महाखड्डों से मुक्त होना चाहिए।
3) नदियों में विसर्प भी कम होने चाहिए जिससे सीधा जलमार्ग प्राप्त हो सकें ।
4) शीतकाल में नदियाँ बर्फ मुक्त होनी चाहिए।
5) नदियों के मुहाने साफ रहने चाहिए, जिससे समुद्र यातायात से आन्तरिक यातायात को जोड़ा जा सके।
प्रश्न 24. स्वेज नहर पर टिप्पणी कीजिए।
अथवा
मनुष्य निर्मित उस महत्वपूर्ण नौ परिवहन नहर का नाम बताइए जो भूमिका सागर और लाल सागर को जोड़ती है। इस नहर की कोई चार विशेषताएं बताइए।
अथवा
स्वेज नहर की विशेषताएँ लिखिए ?
उत्तर : स्वेज नहर की विशेषताएँ
निम्नलिखित हैं।
1) इस नहर का निर्माण 1869 में मिस्त्र में।
2) यह नहर भूमध्यसागर को लालसागर से जोड़ती हैं।
3) यह लगभग 180 किलोमीटर लम्बी तथा 11 से 15 मीटर गहरी है।
4) इस नहर के द्वारा यूरोप तथा दक्षिणी एशिया व आस्ट्रेलिया के मध्य की दूरी कम हुई है।
5) इस नहर में प्रतिदिन 100 जलयान आवागमन करते हैं।
6) नील नदीं से नौगम्य ताजा पानी की नहर भी स्वेज नहर से मिलती है ।
प्रश्न 25. सड़कों पर संकुलन क्यों हो जाता है । ? परिवहन संकलन की समस्याओं के समाधान के के उपाय स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर : जब सड़क तंत्र यातायात की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित नहीं हो
पाते तो सड़कों पर संकुलन बढ़ जाता है। इसे सड़को पर जाम लगना भी कहते हैं।
1) सार्वजनिक बस सेवाओं के सुधार व परिवहन के दूत मार्ग का विकास।
2) सड़कों को चौड़ा करना व उनकी गुणवत्ता को सुधारना।
3) पुलों, फ्लाईओवरों तथा दोहरे वाहन मार्गों का निर्माण करना।
4) उच्चतर पार्किग शुल्क लगाकर निजी वाहनों की संख्या को नियन्त्रित करना |
प्रश्न 26. राइन नदी जलमार्ग विश्व का अत्याधिक प्रयोग में लाया जाने वाला जलमार्ग क्यों हैं ? कोई तीन कारण बताओं ।
उत्तर : राइन नदी जलमार्ग विश्व का अत्याधिक प्रयोग में लाया जाने वाला।
जलमार्ग है क्योंकि :-
1) यह यूरोप के संपन्न कोयला खनन क्षेत्रों से गुजरता हुआ परिवहन सुविधाएं प्रदान करता है तथा संपूर्ण नदी बेसिन विनिर्माण की दृष्टि से अत्याधिक संपन्न है।
2) यह जलमार्ग स्विटजरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम तथा नीदरलैंड के औद्योगिक क्षेत्रों को उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग से जोड़ता है।
3) प्रति वर्ष 20,000 से अधिक समुद्री जलयान तथा 2 लाख से अधिक अतिरिक मालवाहक पोत इस मार्ग से गुजरते है।
4) यह जलमार्ग नीदरलैण्ड में रोटरडम से स्विटरजरलैंड में बेसल जोड़ता है।
प्रश्न 27. संसार में उपग्रह संचार की किन्ही तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर : आधुनिक तकनीकी ज्ञान के आधार पर मनुष्य ने संचार व्यवस्था के लिए उपग्रह का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। उपग्रहों से संचार का काम लिया जाता है। उपग्रह संचार से निम्नलिखित उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं।
1) उपग्रह के माध्यम से संदेश भेजने के खर्च में कमी आई है।
2) उपग्रह संचार प्रणाली द्वारा रेडियों तथा टेलिविजन आदि का प्रयोग कर सकते हैं ।
3) उपग्रह संचार से मौसम की जानकारी प्राप्त की जाती है।
4) उपग्रह संचार प्रणाली द्वारा पृथ्वी के खनिजों को ज्ञात किया जा सकता है।
5) इस प्रणाली द्वारा सैनिक और असैनिक कार्यों में सहायता मिलती है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (पाँच अंकों वाले प्रश्न)
प्रश्न 28. प्रमुख महासागरीय मार्गों के नाम बताते हुए स्पष्ट करें कि किस तरह महासागरीय मार्ग अंतराष्ट्रीय व्यापार का आधार है ?
उत्तर : महासागरीय मार्ग मानव सभ्यता के इतिहास के प्रारंभिक काल से महत्वपूर्ण रहे है। आधुनिक काल में सभी देश प्राकृतिक संसाधन से लेकर तकनीक तक के लिये एक दूसरे पर निर्भर है इसलिये अन्तराष्ट्रीय व्यापार आवश्यक हो गया है और ये व्यापार जल मार्गों के बिना असम्भव है। निम्नलिखित कारण इन मार्गों को और अधिक महत्वपूर्ण बनाते हैं।
1) जल परिवहन के अन्य साधनों की अपेक्षा सस्ता है।
2) शीघ्र नाशवान वस्तुओं के लिये प्रशीतन कोष्ठक टैकरों आदि की व्यवस्था होती है।
3) कंटेनरों के प्रयोग से भारी मात्रा में नौभार का निपटान सरल हो गया है ।
4) जल परिवहन से पर्यावरण प्रदूषण में कमी आती है।
प्रश्न 29. पाइप लाइन परिवहन के गुण एंव दोष स्पष्ट कीजिए।’
उत्तर : पाइन लाइन परिवहन ने तरल पदार्थों जैसे जल, पेट्रोलियम एंव गैसों के
परिवहन में अभूतपूर्व योगदान दिया है।
पाइपलाईन परिवहन के लाभ निम्नलिखित है।:-
• पाइपलाईनों को कठिन, ऊबड़-खाबड भू-भागों तथा पानी के नीचे भी बिछाया जा सकता है।
• इनके संचालन एंव रखरखाव का खर्च अपेक्षाकृत कम है।
• यह जलीय तथा गैसीय पदार्थों के परिवहन का तीव्र, सस्ता तथा पर्यावरण हितैषी साधन है।
• पाइप लाइन परिवहन में ईंधन की बचत होती है तथा मौसम संबंधी दशाओं का प्रभाव नहीं पड़ता।
• परिवहन के इस साधन द्वारा पदार्थों की आपूर्ति की निरंतरता बनी रहती है।
पाइपलाईन परिवहन के दोष:-
पाइन लाइन परिवहन के दोष निम्नलिखित है।
• पाइन लाइनों में काई लोच नही होती।
• एक बार बनाने के बाद इसकी क्षमता को न तो घटाया जा सकता है। और न ही बढाया जा सकता है।
• पाइन लाइन में रिसाव का पता लगाना भी एक बड़ी समस्या होती है।
• कहीं पर पाइप लाइन के फट जाने से उसकी मरम्मत करना कठिन होता है।
• कुछ इलाकों में इनकी सुरक्षा की व्यवस्था करना कठिन होता है।
प्रश्न 30. वे कौन सी विधाएँ हैं जिनके द्वारा साइबर स्पेस मनुष्य के समकालीन आर्थिक और सामाजिक स्पेस की वृद्धि करेगा।
उत्तर: इंटरनेट की सुविधाजनक संपर्क प्रणाली द्वारा कोई प्रयोगकर्ता माइक्रोकम्प्यूटर और मोडम के माध्यम से साइबर स्पेस से जुड़ सकता है। और इससे सम्बन्धित विविध प्रकार की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकता है। साइबर स्पेस इलैक्ट्रॉनिक कम्प्यूटरीकृत क्षेत्र का विश्व है जो इंटरनेट और वर्ल्ड वाइडवेब जैसी प्रौद्योगिकी से संचालित होता है। सूचना
संसार आज किसी कार्यालय, जहाज या कही भी हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क में मानव इतिहास में अद्वितीय उन्नति की है। विगत 5 वर्षों में वैश्विक प्रयोक्ताओं का संयुक्त राज्य अमेरिका से विकासशील
देशों में स्थानान्तरण हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रयोक्ताओं का प्रतिशत अंश 1995 में 66 प्रतिशत से 2005 में 25 प्रतिशत रह गया। अब विश्व के अधिकांश प्रयोक्ता संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी जापान चीन और भारत से है।
चूंकि प्रतिवर्ष लाखों नए ग्राहक इंटरनेट से जुड़ चुके है। अतः सूचना संसार के आकार, प्रयोग तथा महत्व में वृद्धि हो गई है। इसके अन्तर्गत ई-मेल व इलेक्ट्रोनिक वाणिज्य भी शामिल हैं। संक्षेप मे दूरसंचार क्रान्ति ने मानवीय, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र का काफी विस्तार कर दिया है।