10) परिवहन तथा संचार
प्र० 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए।
(i) भारतीय रेल प्रणाली को कितने मंडलों में विभाजित किया गया है?
(क) 9
(ख) 12
(ग) 16
(घ) 14
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय महामार्ग है?
(क) एन. एच-1
(ख) एन. एच-6
(ग) एन. एच-7
(घ) एन. एच-8
(iii) राष्ट्रीय जल मार्ग संख्या-1 किस नदी पर तथा किन दो स्थानों के बीच पड़ता है?
(क) ब्रह्मपुत्र-सादिया-धुबरी
(ख) गंगा-हल्दिया-इलाहाबाद
(ग) पश्चिमी तट नहर-कोट्टापुरम से कोल्लाम
(iv) निम्नलिखित में से किस वर्ष में पहला रेडियो कार्यक्रम प्रसारित हुआ था?
(क) 1911
(ख) 1936
(ग) 1927
(घ) 1923
उत्तर:
(i) (ग) 16
(ii) (ख) एन. एच-7
(iii) (ख) गंगा-हल्दिया-इलाहाबाद
(iv) (घ) 1923
प्र० 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें।
(i) परिवहन किन क्रियाकलापों को अभिव्यक्त करता है? परिवहन के तीन प्रमुख प्रकारों के नाम बताएँ।
उत्तर: परिवहन आर्थिक क्रियाकलापों के तृतीयक वर्ग में सेवाओं के अंतर्गत आता है। जिसमें पदार्थों, वस्तुओं के लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाया जाता है। परिवहन के तीन मुख्य प्रकार हैं – (i) स्थल-सड़क, रेल व पाइप लाइन परिवहन, (ii) जल-अंत:स्थलीय व महासागरीय, (iii) वायु अंतर्देशीय (घरेलू) व अंतर्राष्ट्रीय।
(ii) पाइप लाइन परिवहन से लाभ एवं हानि की विवेचना करें।
उत्तर: पाइप लाइनों के द्वारा द्रव एवं गैस जैसे-खनिज तेल, परिष्कृत पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस तथा पेयजल आदि को परिवहन किया जाता है। एक बार पाइप लाइन बिछा देने के बाद इससे अबाधित प्रचालन होता रहता है। यह सस्ता व सुगम साधन है। इसे जल, थल, मरुस्थल, पर्वत, वन कहीं से भी निकाला जा सकता है। फिर भी कुछ हानियाँ भी इस परिवहन के प्रचालन में आती हैं। जैसे – (i) इसकी क्षमता नहीं बढ़ाई जा सकती, (ii) भूमिगत होने के कारण मरम्मत कार्य में दिक्कतें आती हैं, (iii) सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त नहीं समझी जाती, (iv) रिसाव का पता लगाना कठिन होता है।
(iii) संचार’ से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर: विचारों, दर्शन तथा संदेशों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाने के लिए जिन माध्यमों व साधनों का उपयोग किया जाता है, वे संचार के साधन हैं। अर्थात संदेशों को पहुँचाना संचार है।
(iv) भारत में वायु परिवहन के क्षेत्र में ‘एयरइंडिया’ तथा ‘इंडियन’ के योगदान की विवेचना करें।
उत्तर: भारत में वायु परिवहन की शुरुआत 1911 ई० में हुई थी। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश में एयर अथॉरिटी ऑफ इंडिया वायु परिवहन का प्रबंधन व प्रचालन करता है। भारत में एयर इंडिया यात्रियों तथा नौभार परिवहन के लिए अंतर्राष्ट्रीय वायु सेवाएँ प्रदान करती है जबकि इंडियन घरेलू अथवा अंतर्देशीय उड़ानों के लिए उपयोग में लाई जाती है। इसे कुछ समय पहले तक इंडियन एयरलांइस कहा जाता था। वर्ष 2005 में एयर इंडिया ने 1.22 करोड़ यात्रियों तथा 4.8 लाख टन नौभार का वहन किया जबकि इंडियन ने घरेलू प्रचालन के द्वारा 24.3 मिलियन यात्रियों तथा 20 लाख टन नौभार को अपने गंतव्य तक पहुँचाया था
प्र० 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें।
(i) भारत में परिवहन के प्रमुख साधन कौन-कौन से हैं? इनके विकास को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना करें।
उत्तर: भारत में परिवहन के प्रमुख साधनों को तीन वर्गों के अंतर्गत रखा गया है
(i) स्थल परिवहन जिसमें मुख्यः सड़क मार्गों से परिवहन, रेलमार्गों से परिवहन, पाइप लाइनों से परिवहन, केबिलों (रोपवे) से परिवहन को शामिल किया जाता है।
(ii) जल परिवहन इसके दो वर्ग हैं
(क) अंत:स्थलीय जलमार्गों से परिवहन,
(ख) महासागरीय जलमार्गों से परिवहन।
(ii) वायु परिवहन-इसके अंतर्गत दो तरह की सेवाएँ उपलब्ध हैं
(क) अंतर्देशीय (घरेलू सेवाएँ) तथा
(ख) अंतर्राष्ट्रीय सेवाएँ।
इनके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में जहाँ सड़कें बनाना संभव नहीं होता वहाँ पदार्थों, वस्तुओं व लोगों के आवागमन के लिए रज्जू मार्गों, केबिल मार्गों (रोपवे) का प्रयोग परिवहन के लिए किया जाता है। परिवहन के साधनों के विकास को प्रभावित करने वाले कारक
(i) स्थलाकृति, उबड़ – खाबड़ पर्वतीय अथवा पठारी भागों में परिवहन के साधनों का विकास मैदानी समतल भागों की अपेक्षा कम होता है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण भारत के मैदानी भागों में सड़क व रेलवे मार्गों का जाल दुनिया के सबसे सघन जालों में से एक है जबकि हिमालय पर्वतीय भू-भाग, प्रायद्वीप पठार के अंतर्गत यह बहुत ही कम है।
(ii) विषम जलवायु जिन – क्षेत्रों की जलवायु विषम या मानवीय क्रियाओं के प्रतिकूल है वहाँ जनसंख्या का घनत्व व वितरण कम है। इसलिए वहाँ पर परिवहन के साधनों का विकास भी कम होता है।
(iii) संसाधनों की उपलब्धता – जिन प्रदेशों में संसाधनों की प्रचुरता है। वहाँ अनेक आर्थिक क्रियाओं का विकास स्वतः हो जाता है। औद्योगिकरण के विकास ने जनसंख्या के घनत्व को प्रभावित किया है जिसके कारण वहाँ परिवहन के साधनों का भी तेजी से विकास हुआ है।
(iv) सरकारी नीतियाँ – सरकारी नीतियाँ भी किसी प्रदेश के विकास को प्रभावित करती हैं। औद्योगिक संकुलों के विकास से जनसंख्या आकर्षित होती है तथा उन्हें गति देने के लिए परिवहन के विभिन्न साधनों का विकास किया जाता है।
(ii) पाइप लाइन परिवहन से लाभ एवं हानि की विवेचना करें।
उत्तर: प्र० 2. का (ii) देंखे।
(iii) भारत के आर्थिक विकास में सड़कों की भूमिका का वर्णन करें।
उत्तर: भारत का सड़क जाल विश्व के विशालतम सड़क-जालों में से एक है। इसकी कुल लंबाई 33.1 लाख कि०मी० है। (2005 के अनुसार) जिस पर प्रतिवर्ष लगभग 85% यात्री एवं 70% भार यातायात का परिवहन किया जाता है। छोटी दूरियों की यात्रा के लिए सड़क परिवहन सबसे उपयुक्त व अनुकूल माना जाता है। ये सड़कें देश के प्रमुख नगरों, महानगरों, राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा सभी औद्योगिक व व्यापारिक केन्द्रों को, रेलवे जक्शनों व विमान पत्तनों व समुद्री पत्तनों को आपस में जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कृषि उत्पादन क्षेत्रों से लेकर लोगों के घरों तक पहुँच रखने वाला यह एकमात्र परिवहन व यातायात का साधन है।। निर्माण एवं रखरखाव के उद्देश्य से सड़कों को राष्ट्रीय महामार्गों, राज्य महामार्गों, जिला सड़कों तथा ग्रामीण सडकों के रूप में वर्गीकृत किया गया है। कई बार इनको कच्ची एवं पक्की सड़कों के रूप में भी वर्गीकृत किया जाता है।
किसी देश के आर्थिक विकास का मापन वहाँ विकसित परिवहन एवं संचार जाल के आधार पर भी किया जाता है। क्योंकि, ये औद्योगिकीकरण व व्यापार एवं वाणिज्य के विकास के महत्त्वपूर्ण सेवा तंत्र उपलब्ध करवाते हैं।
(एक अंक वाले प्रश्न)
प्रश्न 1. वे प्रमुख सड़कें जिनका निर्माण, रखरखाव तथा परिचालन केन्द्र सरकार द्वारा किया जाता है ये एक राज्य को दूसरे राज्य से जोड़ती है। इन्हें किस नाम से जाना जाता है ।
उत्तर : राष्ट्रीय महामार्ग
प्रश्न 2. जी.टी. रोड किन दो राष्ट्रीय महामार्गों में विभाजित है?
उत्तरः 1) राष्ट्रीय महामार्ग (एनएच 1) न 1 दिल्ली से अमृतसर तक।
2) राष्ट्रीय महामार्ग (एनएच 2) न.1 दिल्ली से कोलकत्ता तक।
प्रश्न 3. निर्माण एवं रखरखाव के उद्देश्य से सड़कों को कितने वगों में विभाजित किया जाता है।
उत्तर : 1) राष्ट्र महामार्ग (एन.एच)
2) राज्य महामार्ग (एस.एच)
3) प्रमुख जिला सड़क (डी.आर)
4) ग्रामीण सड़क (आर.रोड)
प्रश्न 4. भारतीय रेल तंत्र को कितने मंडलों में बांटा गया है?
उत्तर : 16 रेल मंडलों में बांटा गया है।
प्रश्न 5. भारत की उस वायु सेवा का नाम बताइये जो अन्तर्राष्ट्रीय सेवा प्रदान करती है?
उत्तर : एयर इंडिया सेवा।
प्रश्न 6. राष्ट्रीय जलमार्ग नं. 1 का विस्तार बताइये?
उत्तर : इलाहाबाद से हल्दिया (1620 किलोमीटर) गंगा नदी।
प्रश्न 7. ‘भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण की स्थापना कब हुई और इसका क्या कार्य है?
उत्तर : भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण की स्थापना 1995 में हुई तथा इसे राष्ट्रीय महामार्गों के विकास रख-रखाव प प्रचालन का कार्य सौंपा गया।
प्रश्न 8. भारत में मेट्रो रेल सेवा ने किन दो शहरों में नगरीय परिवहन व्यवस्था में क्रांति ला दी है।
उत्तर : 1) कलकत्ता (कोलकाता)
2) दिल्ली
प्रश्न 9. भारत में पक्की सड़कों का सर्वाधिक एवं न्यूनतम घनत्व वाले राज्य कौन से हैं?
उत्तर : सर्वाधिक घनत्व-केरल 517.77 प्रति 100 वर्ग किलोमीटर
न्यूनतम घनत्व जम्मू कश्मीर 1214 (प्रति 100 वर्ग किलोमीटर)
प्रश्न 10. पर्वतीय क्षेत्रों व दुर्गम पहाड़ी स्थलों पर जाने के लिए किस हेलीकॉप्टर सेवा का व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता था?
उत्तर : पवन हंस हेलीकॉप्टर सेवा।
प्रश्न 11. एशिया की पहली देशपारीय पाइपलाइन का विस्तार बताए जिसका निर्माण IOL ने किया था।
उत्तर : असम के नहरकटिया तेल क्षेत्र से बरौनी तेल शोधन कारखाने तक।
प्रश्न 12. भारतीय कोंकण रेलवे का विस्तार बताइए।
उत्तर : भारतीय कोंकण रेलवे को महाराष्ट्र में रोहा कर्नाटक के मंगलौर से जोड़ता है
प्रश्न 13. अंतः स्थलीय जल का है। मार्गों अपना एक विशिष्ट महत्व यह परिवहन का सबसे सस्ता साधन होने के साथ-साथ केरल में भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर : केरल की प्रसिद्ध नेहरू ट्रॉफी नौका दौड़ (वल्लामकाली) पश्च जल अर्थात
अंतः स्थलीय मार्गों में ही आयोजित की जाती है।
प्रश्न 14, शेरशाह सूरी ने शाही राजमार्ग क्यों बनवाया ?
उत्तर : अपने साम्राज्य को सुदृढ़ करने के लिये।
प्रश्न 15. राज्य महामार्ग किसे कहते हैं?
उत्तर : जिस मार्ग के द्वारा राज्य की राजधानी को जिला मुख्यालयों एवं महत्वपूर्ण नगरों से जोड़ा जाता है उसे राज्य महामार्ग कहते हैं। इसके निर्माण एवं रख रखाव का दायित्व राज्य सरकार का होता है।
प्रश्न 16. जल परिवहन कितने प्रकार का होता है?
उत्तर : दो प्रकार का होता है।
1) अन्तः स्थलीय जल परिवहन
2) महासागरीय जल परिवहन
प्रश्न 17. भारत में किस प्रकार की सड़कें अधिकतम क्षेत्रों को आपस में जोड़ने का काम करती है?
उत्तर : ग्रामीण सड़के
प्रश्न 18. NRSA का कार्यालय कहाँ है? इसका मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर : नेशनल रिमोट सेंसिंग एजेंसी जो कि आँकड़ों के अधिग्रहण और प्रक्रमण का कार्य करती है। कार्यालय हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में है।
प्रश्न 19. परिवहन जाल किसे कहते हैं?
उत्तर : अनेक स्थानों को परस्पर मार्गों की श्रेणियों से जोड़ने पर जिस प्रारूप का
निर्माण होता है उसे परिवहन जाल कहते हैं।
(तीन अंक वाले प्रश्न )
प्रश्न 20. राष्ट्रीय महामार्ग विकास प्राधिकरण की मुख्य परियोजनाएँ कौन सी ” है। संक्षिप्त वर्णन कीजिए?
उत्तर : भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण ने देश भर में विभिन्न चरणों में कई । प्रमुख परियोजनाओं की जिम्मेदारी ले रखी है जैसे कि:-
1) स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना :- इसके अंतर्गत 5846 किमी लंबी 4 से 6 लेने वाले उच्च सघनता वाले यातायात गलियारे शामिल हैं। जोकि देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व चेन्नई को
आपस में जोड़ता है।
2) उत्तर-दक्षिण तथा पूर्व-पश्चिम गलियारों को जोड़ना है।
1) North-South Corridor-Sri Nagar to kanyakumari (4,016 km)
2) East-West Corridor – Silchar (Assam) to Porbander Gujrat
(3,640 km)
प्रश्न 21. भारतीय कोंकण रेलवे का निर्माण कब हुआ। इसका विस्तृत वर्णन कीजिए?
उत्तर : भारतीय कोंकण रेलवे का निर्माण 1998 में हुआ। इसकी प्रमुख विशेषताएँ
निम्नलिखित हैं।
1) यह रेल मार्ग रोहा (महाराष्ट्र) को कर्नाटक के मंगलौर से जोड़ता है। यह 760 किमी लंबा है।
2) यह रेलमार्ग 146 नदियों व धाराओं तथा 2000 पुला एवं 91 सुरंगो को पार करता है।
3) इस मार्ग पर एशिया की सबसे लम्बी (6.5 कि.मी) सुरंग भी है।
4) इस परियोजना में कर्नाटक, गोवा तथा महाराष्ट्र राज्य शामिल है।
प्रश्न 22. भारतीय रेल की मुख्य समस्याएँ क्या हैं?
उत्तर : * मरूस्थली क्षेत्रों में रेत के टिब्बे के कारण तथा वन प्रदेश व दलदली क्षेत्रों में रेलमार्ग में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
* पहाड़ी क्षेत्रों पर तथा नदियों पर पुल बनाना अत्यधिक खर्चीला होता है
* भारत / रेलवे का पुराना-संरचनात्मक ढांचा भी एक बहुत बड़ी समस्या है।
प्रश्न 23, सड़क घनत्व क्या है? सड़क घनत्व को निर्धारित करने वाले कारक बताओ।
उत्तर : प्रति 100 वर्ग किमी में सड़कों की कुल लम्बाई को सड़क घनत्व कहते हैं।
सड़क घनत्व को निर्धारित करने वाले कारक हैं।
1) भूभाग की प्रकृति :- मैदानी क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण आसान व सस्ता होता है जबकि पहाडी पठारी क्षेत्रों में निर्माण महंगा व कठिन होता है। इसलिए सड़कों की गुणवत्ता व घनत्व मैदानी क्षेत्रों में अधिक तथा ऊँचाई, बरसाती व वनीय क्षेत्रों में कम होता है।
2) आर्थिक विकास का स्तर:– जिन क्षेत्रों का आर्थिक विकास अच्छा होता है वहाँ सड़कों का घनत्व अधिक होता है जैसे उत्तरी व दक्षिणी भारतीय राज्य जबकि पूर्वी प्रदेशों में भू-भाग की प्रकृति व विकास के
निम्न स्तर के कारण सड़कों का घनत्व होता है।
3) सरकार की इच्छा शक्ति भी सड़क धनत्व को प्रभावित करती है।
प्रश्न 24. मुक्त आकाश नीति क्या है?
उत्तर : सरकार ने अप्रैल 1992 में भारतीय निर्यातकों को मदद देने तथा उनके निर्यात को प्रतियोगिता पूर्ण बनाने के लिए नौभार के लिए एक मुक्त आकाश नीति शुरू की थी। इसके अन्तर्गत विदेशी निर्यातक का संगठन
कोई भी मालवाहक वायुयान देश में ला सकता है।
प्रश्न 25. भारत में उपग्रह संचार के किन्हीं तीन लाभों का वर्णन कीजिए।
उत्तर : * उपग्र, संचार की एक विधा है और ये संचार के अन्य साधनों का नियमन करते हैं।
* उपग्रह के उपयोग से एक विस्तृत क्षेत्र का सतत् व सारिक दृश्य प्राप्त होने के कारण यह आर्थिक व सामरिक कारणो से महत्त्वपूर्ण है
* उपग्रह से प्राप्त चित्रों द्वारा मौसम का पूर्वानुमान व प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है
* सीमा क्षेत्रों की चौकसी के लिए भी उपग्रह अति महत्वपूर्ण हैं।
प्रश्न 26.नगरीय क्षेत्रों में बढ़ता हुआ परिवहन व संचार तन्त्र हमारा विकास तो कर रहा है साथ ही कई प्रकार की समस्याओं को भी जन्म दे रहा है।’ इस कथन को उपयुक्त उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : नगरीय क्षेत्रों में बढ़ता परिवहन व संचार तन्त्र जहाँ ट्रैफिक जाम व वायु प्रदूषण जैसी समस्याओं को बढ़ा रहा है वहीं पहाड़ी व पठारी क्षेत्रों में यह कई और समस्याओं को भी जन्म दे रहा है। जैसे 2013 की हिमाचल सुनामी (केदारनाथ में) इसी का परिणाम है।
• नगरीय क्षेत्रों में बढ़ता परिवहन एवं संचार तन्त्र अनेक बीमारियों को जन्म दे रहा है।
• नगरों में बढ़ती भीड़-भाड़ पर्यावरण प्रदूषण, तनाव व सामाजिक समस्याओं को जन्म दे रहा है।
• आज हमारा इको तन्त्र भी प्रभावित हो रहा है।
प्रश्न 27. ‘सीमा सड़क संगठन’ की स्थापना कब व क्यों हुई?
उत्तर : मई 1960 में सीमा सड़क संगठन की स्थापना, देश की उत्तरी व उत्तरी-पूर्वी सीमा से सही सड़कों के सुधार के माध्यम से आर्थिक विकास को गति देने तथा रक्षा तैयारियों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से की गई यह एक अग्रणी बहुमुखी निर्माण अभिकरण है। इसने अति ऊँचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में चंडीगढ़ को मनाली व लेह से जोड़ने वाली सड़क बनाई।
प्रश्न 28. देश की प्रगति में रेलवे का गहन योगदान है। स्पष्ट करें।
उत्तर : भारतीय रेल जाल विश्व के सर्वाधिक लम्बे रेल जालों में से एक है। देश के आर्थिक विकास में इसका अत्याधिक योगदान है :-
1) रेलों द्वारा कोयला सबसे अधिक ढोया जाता है। इसके अधिक भारी कच्चे माल की ढलाई भी रेल द्वारा होती है।
2) रेल तैयार माल को भी विभिन्न बाजारों तक पहुंचाती है।
3) विदेशों से आयातित माल को आन्तरिक भागों के बाजारों तक भी रेल पहुँचाती है।
इस प्रकार रेल यात्रियों को व माल को भारी संख्या में दूर-दराज के स्थापनों तक ले जाती है और साथ ही कृषि व उद्योगों के विकास की गति को तेज कर देश के आर्थिक विकास में भी आवश्यक योगदान देती हैं।
प्रश्न 29, पाइप लाइन परिवहन की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर : 1) किसी भी प्रकार की जलवायु धरातल पर आसानी से बिछाई जा सकती है।
2) लम्बे समय तक उपयोग करने पर सस्ती पड़ती है।
3) समय की बचत होती है।
4) प्रदूषण नहीं करती।
5) तरल व गैसीय-पदार्थों के परिवहन के लिए उपयोगी है।
(पाँच अंक वाले प्रश्न)
प्रश्न 30. भारत में परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में सड़क परिवहन अधिक उपयोगी क्यों माना जाता है?
उत्तर : 1) सड़के अपेक्षाकृत अधिक उबड़-खबड़ और ढलुआ भूमि पर भी बनाई
जा सकती है।
2) सड़के द्वार से द्वार तक सेवा प्रदान करती है।
3) सड़क परिवहन अन्य परिवहन के साधनों की पूरक हैं।
4) शीघ्र खराब होने वाले सामान जल्दी से ढोये जा सकते हैं।
5) थोड़ी दूरी की मात्रा के लिए अपेक्षाकृत अधिक सुविधा जनक है।
6) सड़कों का निर्माण एवं रखरखाव अपेक्षाकृत आसान है तथा लागत कम है।
प्रश्न 31. “पाइपलाइनें गैसों एवं तरल पदार्थ के लम्बी दूरी तक परिवहन हेतु अत्यधिक सुविधाजनक एवं सक्षम परिवहन प्रणाली है भारत में ही परिवहन के इस साध न के जाल का वर्णन कीजिए।
उत्तर : पाइपलाइनों गैस व तरल पदार्थ ही नहीं ठोस पदार्थों को भी घोल या गारे में बदल कर परिवहित करती हैं। भारत में आजकल परिवहन के इस साधन का अत्याधिक उपयोग किया जा रहा है। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रशासन के अधीन स्थापित आयल इण्डिया लिमिटेड (IOL) द्वारा कई महत्वपूर्ण पाइप लाइनों का निर्माण किया गया है :
1) असम के नहरकटिया तेल क्षेत्र से बरौनी तेल शोधक कारखाने तक
2) अंकलेश्वर से कोयली
3) मुंबई-हाई कोयली
4) हज़ीरा-विजयपुर-जगदीशपुर (HVJ)
5) सलाया (गुजरात) – मथुरा (उत्तर प्रदेश) तक
6) नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी
प्रश्न 32. भारत में सर्वाधिक प्रभावी व अधुनातन वैयक्तिक संचार प्रणाली कौन-सी है? उसकी विशेषताएं बताओ।
उत्तर : सभी वैयक्तिक संचार तन्त्रों में इंटरनेट सबसे प्रभावी व अधुनातन संचार
प्रणाली है। इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं:-
1) इंटरनेट विभिन्न मदों पर विस्तृत जानकारी सहित आंकड़े भी उपलब्ध कराता है।
2) नगरीय क्षेत्रों में इसका व्यापक स्तर पर प्रयोग किया जाता है।
3)यह उपयोग कर्ता को ईमेल के माध्यम से कम लागत में सूचनाओं की अभिगम्यता प्रदान करते है।
4) ई-कामर्स तथा इलेक्ट्रिक लेनदेन के लिए यह अधिकाधिक प्रयोग में लाया जा रहा है।
प्रश्न 33. भारत में अन्य सड़कों की श्रेणी के अन्तर्गत कौन-सा दो प्रकार की सड़के शामिल हैं – वर्णन करो।
उत्तर : भारत में अन्य सड़कों के दो प्रकार है
1) सीमावर्ती सड़कें
2) अन्तर्राष्ट्रीय महामार्ग
सीमावर्ती सड़के :-
1) सीमावर्ती सड़कें सीमा सड़क संगठन के अन्तर्गत आती है।
2) देश के उत्तरी एव उत्तरी पूर्वी सीमा से सटे राज्यों के आर्थिक विकास एवं रक्षा दृष्टि से इन सड़कों का विकास किया गया।
3) बी.आर.ओ. ने चण्डीगढ़ से मनाली होते हुए लेह तक औसतन 4270 मीटर वाली सड़क का निर्माण किया।
अन्तर्राष्ट्रीय महामार्ग:-
1) पड़ोसी राष्ट्रो से सद्भावना व मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों को बनाये रखने के लिए इनका विकास किया गया।
2) लाहौर को दिल्ली से बाघा बोर्डर के द्वारा जोड़ा गया तथा इसी प्रकार पड़ोसी देशों नेपाल व बांग्लादेश को अन्तर्राष्ट्रीय महामार्गों के द्वारा जोड़ा गया है।
(पाँच अंक वाले प्रश्न)
प्रश्न 34″भारतीय रेल नेटवर्क माल ढलाई एवं यात्रियों की आवाजाही की सुविधा प्रदान करता है और साथ ही भारत के आर्थिक विकास में योगदान देता है ।’ भारतीय रेलवे के अब तक के सुधारों को देखते हुए उपयुक्त कथन को सत्यापित करें।
उत्तर: (i) भारतीय रेल द्वारा मीटर तथा नेरो गेज को ब्रॉड गेज में बदलने के लिए व्यापक कार्यक्रम शुरू किया गया है।
(ii) वाष्पचलित इंजनो के स्थान पर डीजल और विद्युत इंजनों को लाया गया है।
(iii) रेलों की गति बढ़ने के साथ-साथ उनकी ढलाई क्षमता भी बढ़ गयी है। मेट्रो रेल शुरू की गयी है।
(iv) रेलमार्गों का विस्तार अन्य राज्यों में भी किया गया है। कोंकण रेलवे का निर्माण किया गया है जो भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि है जिसके कारण पश्चिमी तट के साथ-साथ मुम्बई –मंगलौर थिरुवन्तपुरम तक यात्रा सम्भव हो सकती है।
(V) रेलवे आरक्षण को कम्युटराइज्ड किया गया तथा रेलवे स्टेशनों व रेलगाड़ियों में सुविधाओं को उन्नत किया गया है।
प्रश्न 35. “भारत में सड़कों का वितरण नहीं है उपयुक्त तकौ के द्वारा इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर: सड़कों के असम वितरण के लिए उत्तरदायी कारक है:-
(a) न्यू भाग-(i) पर्वत (ii) पठार (iii) मैदान तथा (iv) मरूस्थल
(b) आर्थिक विकासः (i) कृषि विकास (ii) औद्योगिक विकास
(C) जनसंख्या वितरणः (i) उच्च (ii) मध्यम (iii) निम्न
(d) सरकारी नीतियाँ
(e) जलवायु
प्रश्न 36भारत के अंतः स्थलीय जलमार्ग प्राधिकरण की भूमिका की परख कीजिए। अन्तः स्थलीय जल परिवहन, परिवहन की एक महत्वपूर्ण विघा क्यों हैं?
उत्तरः a) (i) (राष्ट्रीय जलमार्गों के विकास अनुरक्षण तथा नियमन के लिए अतः स्थलीय प्राधिकरण 1986 में स्थापित किया गया।
(ii) इस प्राधिकरण ने तीन अतः स्थलीय जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया।
(iii) प्राधिकरण ने 10 अन्य जलमार्गों की पहचान की जिनका कोटि उत्तपन (upgradahon) किया जा सकेगा।
(b) अत: स्थलीय जल परिवहन की महत्ता:
(i) यह परिवहन का सस्ता साधन है। स्थल व भारी सामग्री के परिवहन के लिए उपयुक्त है मार्गों के निर्माण एवं रखरखाव पर खर्च नहीं होता
(ii) यह ईधन-दक्ष तथा परिस्थितिकी अनुकूल प्रणाली है।
(iii) यात्री तथा माल वहन दोनों के लिए परिवहन की एक महत्वपूर्ण विद्या है।
प्रश्न 38. राष्ट्रीय महामार्ग की विशेषतायें लिखिये।
अथवा
भारत के राष्ट्रीय महामार्गों की किन्ही पाँच विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर : 1) इन मार्गों को केंद्र सरकार द्वारा निर्मित एवं अनुरक्षित किया जाता है।
2) इन मार्गों का उपयोग अंतर्राज्यीय परिवहन, सामरिक क्षेत्रों तक रक्षा सामग्री एवं सेना के आवागमन के लिये होता है।
3) ये मार्ग राज्यों की राजधानियों, प्रमुख नगरों, महत्त्वपूर्ण पत्तनों तथा रेलवे जंक्शनों को जोड़ते हैं।
4) 2008-09 में इन मार्गों की कुल लम्बाई 70934 थी।
5) ये मार्ग देश की कुल सड़कों की लम्बाई का 1.67 प्रतिशत है।
6) इन मागों का रखरखाव NHAI (भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण) करता है।
भारत के प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे:-
दिल्ली:- इन्दिरा गांधी हवाई अड्डा:-
मुंबई:- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हवाई अड्डा
चेन्नई:- मीनाम्बकम् हवाई अड्डा
अमृतसर:- राजासांसी हवाई अड्डा
तिरूवन्तपुरम:- तिरूवन्तपुरम हवाई अड्डा