Skip to content

लोकतंत्र Q/A

Advertisements
  1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:-
    (¡) ______में राजा लोगों पर शासन करते थे।
    उत्तर:- राजतंत्र
    (ii)
    ______में लोकतंत्र का प्रत्यक्ष रूप है।
    उत्तर:- स्विट्जरलैंड
    (iii) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का विचार_____ के सिद्धांत पर आधारित है।
    उत्तर:- समानता
    (iv) लोकतंत्र में सभी व्यस्क नागरिकों को_
    ____देने का अधिकार होता है।
    उत्तर:- मत
    (v) जनता मतदान करके______ का चयन करती है।
    उत्तर:- सरकार
  1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
    (i) समानता के लिए किन्हीं तीन कानूनी प्रावधानों को लिखिए।
    उत्तर:- समानता के लिए तीन कानूनी प्रावधान निम्नलिखित हैं:-
    a. कानून की नजर में हर व्यक्ति समान है। इसका तात्पर्य यह है कि देश के सभी लोगों को कानून का पालन करना अनिवार्य है, चाहे वह कोई साधारण मजदूर हो या कोई अमीर व्यक्ति या फिर कोई पदाधिकारी।
    b. हर व्यक्ति को सार्वजनिक स्थानों पर जाने की स्वतंत्रता है।
    इसका अर्थ यह है कि वैसे जगहें जो सरकार द्वारा निर्मित या फिर सार्वजनिक लोगों के लिए उपयोग के लिए बनाई जाती हैं। उसका उपयोग हर व्यक्ति कर सकता है। जैसे:- सरकारी कुआं, सड़कें, अस्पताल, बगीचा आदि।
    c. अस्पृश्यता को दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। इसका तात्पर्य यह है कि कोई भी व्यक्ति छुआछूत जैसी प्रथा को नहीं मान सकता है। अगर कोई व्यक्ति छुआछूत जैसी प्रथा को बढ़ावा देता है तो वह व्यक्ति सजा का हकदार है।

(ii) मध्याह्न भोजन योजना से फायदा हुआ है?
उत्तर:- मध्याह्न भोजन योजना से बहुत से फायदे हुए हैं। इससे विद्यालयों में गरीब बच्चों के नामांकन दर में बढ़ोतरी हुई है। विद्यालय में उनका ठहराव होने लगा है। दोपहर को अपने बच्चों को खाना खिलाने के लिए काम छोड़ कर घर आने वाले माताओं को इससे काफी राहत मिली हैं।

(iii) नागरिक अधिकार आंदोलन क्या है?
उत्तर:- अमेरिका में अफ्रीकी अमेरिकनों के साथ असमानता को लेकर एक विशाल आंदोलन शुरू हुआ, जिसे नागरिक अधिकार आंदोलन कहा जाता है। इस आंदोलन के फलस्वरुप 1964 में एक कानून बना जिसे नागरिक अधिकार आंदोलन कहा जाता है। इस कानून के तहत नस्ल, धर्म और राष्ट्रीय मूल के आधार पर भेदभाव को निषेध कर दिया गया।

(iv) सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार क्या है?
उत्तर:- किसी भी लोकतांत्रिक देश की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि सभी लोगों को मत देने का वैधानिक अधिकार है या नहीं। भारत जैसे लोकतांत्रिक देशों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यस्क नागरिकों को मत देने का अधिकार प्राप्त है। इसे ही सार्वभौमिक व्यस्त मताधिकार कहा जाता है।

(v) किसी सफल लोकतंत्र के दो विशेषताओं को बताएं।
उत्तर:- किसी भी सफल लोकतंत्र के लिए निम्नलिखित विशेषताएं होनी चाहिए:-
a. किसी भी सफल लोकतांत्रिक देश में सभी नागरिकों को एक समान दर्जा होना चाहिए।
b. किसी भी सफल लोकतांत्रिक देश में सभी नागरिकों के लिए नियम और कानून समान होने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *