Skip to content

लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व के आधार Q/A

Advertisements
  1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:-
    (i)______ वर्ष की उम्र का प्रत्येक भारतीय वोट डालने का अधिकारी है।
    उत्तर:- 18
    (ii) लोकसभा के लिए प्रत्येक
    ______वर्ष में चुनाव होते हैं।
    उत्तर:-5
    (iii) चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन ______करता है।
    उत्तर:- निर्वाचन आयोग
    (iv) कांग्रेस की स्थापना _____में हुई।
    उत्तर:- 1885
    (v) भारतीय जनता पार्टी एक__
    ____पार्टी है।
    उत्तर:- राष्ट्रीय
    (vi) झारखंड मुक्ति मोर्चा_______में राज्य स्तरीय पार्टी है।
    उत्तर:- झारखंड
  1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
    (i) व्यस्क मताधिकार से आप क्या समझते हैं?
    उत्तर:- किसी भी लोकतांत्रिक देश में उसके व्यस्क नागरिकों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार होता है, इसी अधिकार को व्यस्क मताधिकार कहते हैं। भारत में मताधिकार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। व्यस्क मताधिकार के द्वारा प्रतिनिधियों का चुनाव होता है। लोकसभा, विधानसभा तथा स्थानीय स्तर के लिए सामान्यत: प्रत्येक 5 वर्ष में चुनाव होते हैं। मताधिकार प्राप्त प्रत्येक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होता है जो उस मतदान केंद्र के क्षेत्र में रहते हैं।

(ii) निर्वाचन आयोग के किन्हीं चार कार्यों को लिखिए।
उत्तर:- निर्वाचन आयोग के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं:-
a. चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन
b. मतदाता सूची तैयार करना
c. चुनाव आचार संहिता
d. विभिन्न राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान करना

(iii) भारत में इस समय राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा किन दलों को प्राप्त है?
उत्तर:- भारत में इस समय 7 पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है:-
a. भारतीय जनता पार्टी(BJP)
b. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(INC)
c. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी( मार्क्सवादी)(CPI-M)
d. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(CPI)
e. बहुजन समाजवादी पार्टी(BSP)
f. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(NCP)
g. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस(AITC)

(iv) ठंड में राज्यस्तरीय पार्टियां कौन-कौन हैं?
उत्तर:- झारखंड में राज्यस्तरीय पार्टियां निम्नलिखित है:-
a. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन(AJSU)
b. झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM)
c. झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक(JVM-P)
d. राष्ट्रीय जनता दल(RJD)

(v) किसी भी राजनीतिक दल को राष्ट्रीय दल होने के लिए आवश्यक किन्ही दो शर्तों को लिखिए।
उत्तर:- राजनीतिक दल को राष्ट्रीय दल होने के लिए आवश्यक 2 शर्तें निम्नलिखित हैं:-
a. उस पार्टी के द्वारा लोकसभा के कुल सीटों की 2% सीट कम से कम तीन विभिन्न राज्यों से हासिल की गई हो।
b. लोकसभा या विधानसभा के चुनाव में चार राज्यों में उसे 6% वोट मिलने चाहिए तथा साथ ही लोकसभा की 4 सीटें भी होनी चाहिए।

SUBSCRIBE OUR YOUTUBE CHANNEL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *