अध्याय 1 : भारत में समाजिक परिर्वतन एवं विकास
प्र० 1. उपनिवेशवाद का हमारे जीवन पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ा है? आप या तो किसी एक पक्ष जैसे संस्कृति या राजनीति को केंद्र में रखकर, या सारे पक्षों को जोड़कर विश्लेषण कर सकते हैं?
उत्तर-
• ब्रिटिश उपनिवेशवाद जो कि पूँजीवाद पर आधारित था, ने सीधे तौर पर निजी लाभ तथा ब्रिटिश पूँजीवाद के हितों पर अपना ध्यान केंद्रित किया।
• जो भी नीतियाँ बनाई गईं, उनका उद्देश्य ब्रिटिश पूँजीवाद को विस्तारित तथा मजबूत करना था।
• उसने कृषिगत भूमि के नियमों में भी बदलाव किए
(क) इसने न केवल भूमि के स्वामित्व में बदलाव किए, बल्कि इस नीति ने यह भी निर्धारित किया कि कौन-सी फसल का उत्पादन किया जाना चाहिए तथा किसका नहीं?
(ख) इन नीतियों ने वस्तुओं के उत्पादन तथा वितरण की पद्धति में भी बदलाव किए।
(ग) इसने विनिर्माण क्षेत्रों में भी हस्तक्षेप किया।
प्र० 2. औद्योगीकरण और नगरीकरण का परस्पर संबंध है। विचार करें।
उत्तर- औद्योगीकरण का संबंध यांत्रिक उत्पादन के उदय से है, जो शक्ति के गैरमानवीय संसाधन; जैसे-वाष्प या विद्युत पर निर्भर होता है।
• औद्योगिक समाज की एक प्रमुख विशेषता है। कि लोग कृषि के बजाय अधिक संख्या में कारखानों, ऑफ़िसों और दुकानों में काम करते हैं।
• 90 प्रतिशत से भी अधिक लोग कस्बों और शहरों में रहते हैं, क्योंकि वहीं पर रोजगार तथा व्यवसाय के अधिक अवसर होते हैं। ब्रिटेन का समाज
औद्योगीकरण से गुजरने वाला पहला समाज था। अतः सबसे पहले ग्रामीण से रूपांतरित होकर नगरीय देश बना।
• ब्रिटिश शासन काल के दौरान कुछ क्षेत्रों में औद्योगीकरण के कारण पुराने नगरीय केंद्रों का क्षरण हुआ।
• उपनिवेशी शासन काल के दौरान पुराने नगरीय केंद्रों का क्षरण हुआ तथा नए उपनिवेशवादी नगर बस गए। उदाहरणार्थ, सूरत तथा मसुलीपट्नम ने अपना आकर्षण खो दिया तथा मुंबई तथा चेन्नई महत्त्वपूर्ण शहर बनकर उभरे।
प्र० 3. किसी ऐसे शहर या नगर को चुनें जिससे आप भली-भाँति परिचित हैं। उस शहर/नगर के इतिहास, उसके उद्भव और विकास, तथा समसामयिक स्थिति का विवरण दें।
उत्तर- स्वयं करें।
प्र० 4. आप एक छोटे कस्बे या बहुत बड़ा शहर या अर्धनगरीय स्थान, या एक गाँव में रहते हैं
जहाँ आप रहते हैं उस जगह का वर्णन करें।
वहाँ की विशेषताएँ क्या हैं, आप को क्या लगता है कि वह एक कस्बा है शहर नहीं, एक गाँव है। कस्बा नहीं यो शहर है गाँव नहीं?
जहाँ आप रहते हैं क्या वहाँ कोई कारखाना है?
क्या लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती है?
क्या व्यवसाय वहाँ निर्णायक रूप में प्रभावशाली है?
क्या वहाँ इमारतें हैं?
क्या वहाँ शिक्षा की सुविधाएँ उपलब्ध हैं?
लोग कैसे रहते और व्यवहार करते हैं?
लोग किस तरह बात करते और कैसे कपड़े पहनते हैं?
उत्तर- स्वयं करें।